Doordrishti News Logo

दोहिते पर जताया आधा किलो चांदी चुराने का संदेह

तीन जगहों पर चोरों ने लगाई सैंध

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दोहिते पर जताया आधा किलो चांदी चुराने का संदेह। कमिश्नरेट में पुलिस गश्त के बावजूद रोजाना चोरी की घटनाएं हो रही है। बनाड़ और राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में तीन जगहों पर चोरी की घटनाएं हुई। एक में वृद्ध महिला ने अपने दोहिते पर घर में ही चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि बोम्बे क्वार्टर योजना वस्त्र मंत्रालय के सामने रहने वाली मथुरा पत्नी गोरूराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह 12 अप्रैल को अपने पीहर गई थी। बाद में उसकी बेटी ने सूचना दी कि घर में चोरी हो गई है। अज्ञात शख्स लोहे के संदूक का ताला तोडक़र वहां से दो सौ ग्राम चांदी के छड़ा जोड़ी और 3 सौ ग्राम का कंदोरा चोरी कर ले गया। महिला ने वारदात में अपने एक दोहिते पर चोरी की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दी है। आरोप है कि दोहिता अपने दोस्त के साथ मिलकर वारदात कर सकता है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

प्रभारी सचिव ने बेणण में किया विशेष ग्राम सभा का अवलोकन

श्रीयादे मंदिर में सो रही महिला के गले से कंठी पार 
इधर बनाड़ पुलिस के अनुसार बोरावास निवासी सुखदेव वैष्णव पुत्र बद्रीदास वैष्णव ने रिपोर्ट दी कि उसकी वृद्ध मां कमला देवी श्रीयादे मंदिर में सो रही थी। तब दिन में एक बदमाश मंदिर मेें घुसा और मां के गले से कंठी तोडक़र भाग गया। वहीं पड़ौसी भरत प्रजापत के घर से 50 हजार रूपए भी चोरी कर लिए गए। बनाड़ पुलिस ने सूचना मिलने पर मौका मुआयना किया। चोर का पता लगाने का प्रयास जारी है।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026