प्रभारी सचिव ने बेणण में किया विशेष ग्राम सभा का अवलोकन
- मुख्यमंत्री विकसित ग्राम योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा -विभागीय कार्यों का लिया जायजा
- समयबद्ध विकास लक्ष्यों पर जोर -ग्रामीणों से लिए सुझाव
- 2030,2035 एवं 2047 के लक्ष्यों की दी विस्तृत जानकारी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रभारी सचिव ने बेणण में किया विशेष ग्राम सभा का अवलोकन। पंचायत समिति पीपाड़ शहर की ग्राम पंचायत बेणण में शनिवार को मुख्यमंत्री विकसित ग्राम योजना के अंतर्गत आयोजित विशेष ग्राम सभा का प्रभारी सचिव भवानी सिंह देथा द्वारा अवलोकन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बैठक में भाग लेकर योजना के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की।
विशेष ग्राम सभा की अध्यक्षता प्रशासक आईदान राम द्वारा की गई। बैठक में जिला जोधपुर के प्रभारी अधिकारी,अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी गणपत सुथार, उपखंड अधिकारी,विकास अधिकारी,DOIT के संयुक्त निदेशक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही ग्राम पंचायत एवं ब्लॉक स्तर के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी उपस्थित थे।
प्रभारी सचिव देथा ने बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से प्राप्त सुझावों का प्रस्तुतीकरण सुना तथा प्रस्तावित एवं प्रचलित विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मुख्य मंत्री विकसित ग्राम योजना के उद्देश्यों,कार्यप्रणाली एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के संबंध में ग्रामीणों को विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।
25 मई से प्रारंभ होगी भोगिशैल परिक्रमा
उन्होंने बताया कि योजना के तहत वर्ष 2030 तक अल्पकालीन, 2035 तक मध्यमकालीन तथा 2047 तक दीर्घकालीन विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की रूपरेखा तय की गई है।
बैठक में कृषि,डेयरी,राजीविका, पेयजल,विद्युत,चिकित्सा,शिक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। प्रभारी सचिव ने ग्राम पंचायत बेणण के समग्र एवं सतत विकास के लिए ग्रामीणों से सुझाव आमंत्रित किए। ग्राम सभा के दौरान प्राप्त सुझाव मुख्यतः चिकित्सा, शिक्षा,कृषि,डेयरी एवं सामाजिक सुरक्षा विभागों से संबंधित रहे, जिन्हें संकलित कर आगामी ग्राम विकास योजना में सम्मिलित करने के निर्देश दिए गए।सभा के समापन में आईदान राम ने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं ग्रामीणजनों का आभार व्यक्त किया तथा बैठक का समापन किया।
