Doordrishti News Logo

राज्यपाल ने देखा मेहरानगढ़

जोधपुर,राज्यपाल ने देखा मेहरानगढ़।राज्यपाल हरिभाऊ बागडे जोधपुर प्रवास के दौरान सोमवार को मेहरानगढ़ पहुंचे और किले को नजदीक से निहारा।उन्होंने मेहरानगढ़ के स्थापत्य और शिल्प सौंदर्य की सराहना की। मेहरानगढ़ पहुंचने पर राज्यपाल का केसरिया बालम आओ नी पधारो म्हारे देस के साथ स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें – पुलिस महानिदेशक साहू ने किया महिला बैरक व कैंटीन का उद्घाटन

मेहरानगढ़ से उन्होंने जोधपुर के विहंगम दृश्य को निहारा और वहां के संग्रहालय को भी देखा। उन्होेने दुर्ग के सौंदर्य को अनुपम बताते हुए कहा कि इतिहास की यह महत्ती सौगात है।

उम्मेद भवन का अवलोकन
राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागडे दोपहर में उम्मेद भवन पैलेस का अवलोकन किया। उम्मेद भवन में पूर्व सांसद गज सिंह की शिष्टाचार भेंट हुई। यहां पूर्व सांसद गज सिंह ने बुके देकर उनका स्वागत किया।राज्यपाल ने भी पूर्व सांसद को बुके भेंट किया। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल भी साथ थे। यहां विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। विशेष कर मारवाड़ के जल संरक्षण, पर्यटन व कला संस्कृति पर बातचीत हुई। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ पृथ्वीराज, संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा,जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल,पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार,पुलिस आयुक्त राजेंन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे। राज्यपाल उम्मेद भवन पैलेस से सीधे रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुए व रेल द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान किया।

Related posts:

Doordrishti News Logo

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली

November 1, 2026
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

November 1, 2026
विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

November 1, 2026
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

November 1, 2026
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

November 1, 2026
जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

November 1, 2026
इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

November 1, 2026