Doordrishti News Logo

लूणी में आपदा प्रबंधन काम से नाराज ग्रामीणों ने सरपंच से की मारपीट

जोधपुर,लूणी में आपदा प्रबंधन काम से नाराज ग्रामीणों ने सरपंच से की मारपीट। शहर के निकट लूणी तहसील के मोड़ी जोशियान सरपंच पर सोमवार को कुछ ग्रामीणों ने मारपीट कर घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें – भारत विकास परिषद की प्रान्तीय महिला कार्यशाला सम्पन्न

सरपंच बानियावास तालाब के दोनों तरफ की मोरी से मिट्टी हटाकर पानी निकालने का काम करवा रहे थे। इस बात से नाराज ग्रामीणों ने मारपीट करनी शुरू कर दी। जिस पर सरपंच की तरफ से लूणी थाने में प्राथमिकी दी गई है।

मोड़ी जोशियांन सरपंच गजेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि पिछले काफी समय से बनियावास गांव के तालाब से पानी निकासी को लेकर शिकायत मिल रही थी। पटवारी निर्मला की ओर से बार-बार इस संबंध में काम करने की बात कही जा रही थी।

ग्राम विकास अधिकारी सुधीर की मौजूदगी में सोमवार को बानियावास गांव के तालाब से दोनों साइड से मिट्टी हटाकर पानी छोडऩे का निर्णय लिया गया लेकिन गांव के ही एक व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए काम रुकवा दिया। दूसरी बार काम शुरू होने पर गांव के कई लोग मौके पर आ गए और मारपीट शुरू कर दी।

Related posts:

रास्ता जाम करने और डंपर को जलाने पर राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

September 6, 2026

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026