Doordrishti News Logo

जोधपुर की इशिका सोनी को सीएस प्रोफेशनल में ऑलइंडिया रैंक

कंपनी सचिव परीक्षा का परिणाम घोषित

जोधपुर,जोधपुर की इशिका सोनी को सीएस प्रोफेशनल में ऑलइंडिया रैंक। जून, 2024 में आयोजित कंपनी सचिव परीक्षाओं के प्रोफेशनल प्रोग्राम और एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम का परिणाम, रविवार को नई दिल्ली में घोषित किया गया। संस्थान के देश के सभी कार्यालयों में जारी कर दिया गया। ICSI ने संस्थान की वेबसाइट – www.icsi.edu पर विषय-वार ब्रेक-अप के साथ-साथ परिणाम उपलब्ध कराने के अलावा, एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम परीक्षा के परीक्षार्थियों द्वारा ई-रिजल्ट-कम- मार्क्स स्टेटमेंट डाउनलोड करने की सुविधा भी दी है।

यह भी पढ़ें – राज्यपाल सोमवार को विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे

प्रोफेशनल प्रोग्राम(2017पाठ्यक्रम) परीक्षा के मॉड्यूल-I में 31.13 प्रतिशत अभ्यथी,मॉड्यूल-II में 30.16 प्रतिशत और मॉड्यूल-III में 32.18 प्रतिशत अभ्यथी उत्तीण हुए, जबकि प्रोफेशनल प्रोग्राम (2022 पाठ्यक्रम) परीक्षा के ग्रुप I में 27.04 प्रतिशत अभ्यथी और ग्रुप II में 26.72 प्रतिशत अभ्यथी उत्तीणा हुए हैं।

जोधपुर परीक्षा केंद्र से इशिका सोनी, प्रोफेशनल प्रोग्राम (2017 पाठ्यक्रम) और मेरठ परीक्षा केंद्र से भूमिका सिंह प्रोफेशनल प्रोग्राम (2022 पाठ्यक्रम),ने परीक्षा में ऑल-इण्डिया फस्ट रैंक प्राप्त किया है। एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (पाठ्यक्रम) परीक्षा के मॉड्यूल-में 22.71 प्रतिशत अभ्यर्थी और मॉड्यूल-में 30.41 प्रतिशत अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं,जबकि एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (पाठ्यक्रम)परीक्षा में 8.15 प्रतिशत अभ्यर्थी ग्रुप में और 20.87 प्रतिशत अभ्यर्थी ग्रुप में उत्तीर्ण हुए हैं।

दिल्ली परीक्षा केंद्र से मनीष और मुंबई परीक्षा केंद्र से भूमि विनोद मेहता ने क्रमश:एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (पाठ्यक्रम)और एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम (पाठ्यक्रम)की परीक्षा में ऑल-इण्डिया फर्स्ट रैंक प्राप्त किया है।

प्रोफेशनल प्रोग्राम में दिव्यांशी सोनी और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में नेहा देवड़ा (प्रथम), अश्विन देवड़ा,अंकुश पंवार,विराल सिंघवी,रुचिका अग्रवाल ने जोधपुर में रैंक हासिल की।जोधपुर चैप्टर में परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्धियो को सीएस पूनम वर्मा अध्यक्ष तथा सीएस दिव्यानि धूत ने उन्हें माला पहना कर और मुँह मीठा कर उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये दी।

कंपनी सचिवों के प्रोफेशनल प्रोग्राम (2017 और 2022 पाठ्यक्रम) और एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम (2017 और 2022पाठ्यक्रम)की अगली परीक्षाएँ शनिवार 21 दिसंबर 2024 से, सोमवार 30 दिसंबर 2024 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा शुल्क के साथ आवेदन 26 अगस्त से जमा किया जासकता है।

Related posts:

Doordrishti News Logo

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली

November 1, 2026
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

November 1, 2026
विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

November 1, 2026
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

November 1, 2026
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

November 1, 2026
जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

November 1, 2026
इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

November 1, 2026