Doordrishti News Logo

पुलिस महानिदेशक साहू ने किया महिला बैरक व कैंटीन का उद्घाटन

जोधपुर,पुलिस महानिदेशक साहू ने किया महिला बैरक व कैंटीन का उद्घाटन। राजस्थान पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने जोधपुर प्रवास के दौरान सोमवार को कमिश्नरेट के पुलिस लाइन परिसर में महिला पुलिस बैरेक और महिला पुलिस कैंटीन का विधिवत उद्घाटन किया।

यह भी पढ़ें – बीकानेर मंडल पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से ट्रेनें प्रभावित

इस अवसर पर उन्हें जोधपुर की पुरानी यादें भी ताजा हो गई जब वे यहां पर पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त थे। उसके बाद जोधपुर में उनकी कोई पोस्टिंग नहीं हो पाई, इसलिए बरसों बाद जब पुलिस महानिदेशक के रूप में पहुंचे तो पुलिस लाइन परिसर को देखकर अपने यादों को साझा किया।

इस दौरान वहां पर महापौर कुंती देवड़ा,पूर्व विधायक मनीषा पवार के अलावा पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह सहित पुलिस के अधिकारी, समाजसेवी श्याम कुंभट,निर्मल गहलोत,महेंद्र सिंह राठौड़ और जितेंद्र लोढ़ा मौजूद थे।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि समाज सेवियों के सहयोग से पुलिस लाइन परिसर में इस तरह के नवाचार होने से पुलिस के जवानों व अधिकारियों का हौसला भी मजबूत होता है। यह महसूस होता है कि 24 घंटे काम करने वाली पुलिस के साथ समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा भी खड़ा है।

महिला कैंटीन और महिला बैरेक के उद्घाटन का जिक्र करते हुए डीजीपी ने कहा कि पहले महिलाओं की संख्या पुलिस में इतनी ज्यादा नहीं होती थी मगर अब जिस तरह से संख्या बढ़ रही है उस हिसाब से सुविधाओं का विस्तार करने की भी जरूरत है। भिवाड़ी की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को पूरे मामले की पड़ताल करने के लिए वहां भेजा गया है।

Related posts:

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026