सीज मकान में पीछे की खिड़की से बच्ची को घर में डाला

  • बच्ची मुक्त
  • अतिक्रमण करने वाले के खिलाफ राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

जोधपुर,शहर के प्रतापनगर स्थित देवी रोड चांदणा भाखर में गुरूवार की सुबह हंगामा हुआ। नगर निगम दक्षिण के अधिकारी एक मकान को सीज करने पहुंचे। तब भवन मालिक ने सीज मकान में पीछे के हिस्से से अपनी स्कूली बच्ची को अंदर डालकर हंगामा कर दिया। जिस पर बाद में पुलिस भी वहां पहुंची। बच्ची को मकान से मुक्त कराने के बाद निगम की तरफ से अब राजकार्य में बाधा डालने का केस भवन मालिक के खिलाफ दर्ज करवाया गया है। आरोपी को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया गया है।

ये भी पढें- सुर बहार कार्यक्रम की तैयारियां पूरी

प्रतापनगर थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि देवी रोड चांदणा भाखर में रहने वाला राजेंद्र सोनी अपने भवन का निर्माण दो मंजिला करवा रहा है। भवन के नीचे के पिलर को नाले से उठाया गया है जो अतिक्रमण की श्रेणी में आता है। इसके लिए उसे नगर निगम की तरफ से नोटिस भी जारी किए गए। मगर वो नहीं माना। तब निगम ने उसके मकान को सीज करने के आदेश जारी कर दिए।

गुरूवार की सुबह नगर निगम दक्षिण के आरएएस अधिकारी चंपालाल स्टाफ के साथ पहुंचे। तब मकान से सामान निकालने को कहा गया और सीज की कार्रवाई आरंभ की गई। इस बीच मकान मालिक राजेंद्र सोनी ने अपनी एक बच्ची जो स्कूल से आई थी उसे भवन के पीछे की खिडक़ी से दाखिल करवा दिया और बाद में निगम के खिलाफ हंगामा करने लगा। बच्चे के अंदर होने की बात पर बखेड़ा खड़ा कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस वहां पहुंची।

थानाधिकारी ढाका ने बताया कि बच्ची को भवन से मुक्त करवाने के साथ भवन को सीज कर दिया गया है। निगम अधिकारी चंपालाल ने राजेंद्र सोनी के खिलाफ राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने का केस दर्ज करवाया है। उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बजट एक समग्र समावेशी है जिसमें 2027 का विजन है-पटेल

February 15, 2026

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

You missed