Doordrishti News Logo

परिवार दिवाली पर गांव गया चोर नगदी जेवर चुरा ले गए

  • सर्दी बढऩे के साथ चोरों की सेंधमारी बढ़ी
  • परचूनी दुकान से हजारों का तंबाकू उत्पाद और नगदी चोरी

जोधपुर,शहर में अब सर्दी बढऩे के साथ नकबजनी की वारदातों में इजाफा होने लगा है। सूने और बंद पड़े मकानों में चोरों ने सेंध लगानी शुरू कर दी है। गत चौबीस घंटो में दो स्थानों पर चोरी की वारदातें हुई। कुड़ी भगतासनी पुलिस थाना क्षेत्र सेक्टर 1 में एक सूने मकान में चोरों ने सेंध लगाकर वहां से हजारों की नगदी के साथ जेवरात चोरी कर लिया। ओलंपिक के पास में एक परचूनी दुकान से अज्ञात चोर तंबाकू उत्पाद के साथ नगदी चुरा ले गए। पुलिस ने मामलें दर्ज कर चोरों की तलाश आरंभ की है।मूलत: राजोलाकलां सोजत हाल कुड़ी भगतासनी सेक्टर 1 सी 97 निवासी राकेश प्रजापत पुत्र कानाराम प्रजापत की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह अपनी पत्नी और भाई के साथ यहां पर रहता है। वह 12 नवंबर को दिवाली पर अपने पैतृक गांव राजोला गया था। 14 को लौटा तो ताले टूटे मिले। अज्ञात चोर घर से उसके भाई का आधार कार्ड के साथ 95 हजार 500 रुपए,दो गुल्लक में रखेे 17 हजार 500 रुपए,पेन ड्राइव,सोने की दो अंगुठियां,25 तोला वजनी चांदी के  आइटम,जीरो मशीन के साथ अन्य सामग्री चोरी कर ले गए। रिपोर्ट के अनुसार चोरों ने सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को तोडक़र पानी की बाल्टी में डाल दिया। कुड़ी पुलिस ने यह मामला दर्ज कर अब चोरों की तलाश आरंभ की है।

यह भी पढ़ें – टनल में फंसे श्रमिकों को निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता-गडकरी

दूसरी तरफ सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि ओलंपिक रोड सरदारपुरा निवासी राहुल पुत्र ईश्वरचंद खेतानी ने रिपोर्ट दी कि उसकी ओलंपिक रोड पर ही एक परचूनी दुकान है जहां पर तंबाकू उत्पाद आदि बेचे जाते हैं। 15 नवंबर की रात को वह दुकान मंगल कर घर चला गया। 16 की सुबह लौटा तो ताले टूटे मिले। अज्ञात चोरों ने साइड दीवार के पास का ताला तोडक़र प्रवेश किया और वहां से 50 हजार से ज्यादा का तंबाकू उत्पाद जिनमें बीड़ी,सिगरेट, गुटखा आदि चोरी करने के साथ गल्ले से 19 हजार 200 रुपए निकाल कर ले गए।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026