Doordrishti News Logo

सड़क हादसे में दो सगे भाईयों की मौत

  • मिठाई विक्रेता थे
  • बाइक सवार तीसरे भाई के सामने कुचल गया कार सवार

जोधपुर,सड़क हादसे में दो सगे भाईयों की मौत। शहर के निकट डांगियावास स्थित झालामंड बाइपास रोड पर एक होटल के सामने बाइक सवार दो सगे भाईयों को कार चालक ने चपेट मेें ले लिया। हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब इनका तीसरा भाई अन्य बाइक पर पीछे चल रहा था। घटना में डांगियावास थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने शवों को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें – न्यूरोसर्जरी विभाग की दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस सम्पन्न

डांगियावास पुलिस ने बताया कि बिसलपुर डांगियावास निवासी हड़मान पुत्र बाबूराम जाट पेशे से मिठाई विक्रेता है। वह बिलसपुर क्षेत्र में ही मिठाई की दुकान करता है। 17-18 नवंबर की रात को वह अपनी दुकान मंगल कर अपने दो भाई विष्णु और गोविंद चौधरी के साथ बाइक पर निकला था। एक बाइक पर उसके दोनों भाई सवार थे,जबकि दूसरी बाइक पर खुद हड़मान अपने एक अन्य परिचित मुकेश के साथ था। यह लोग बाइक लेकर जब झालामंड बाइपास रोड ठाठ बाट होटल के सामने से निकल रहे थे। तब एक कार चालक ने गलत दिशा में आकर उसके भाईयोंं की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। पीछे आ रहे हड़मान ने बाद में तत्काल दोनों भाई को यहां मथुरादास माथुर अस्पताल लेकर पहुंचे। मगर कुछ देर बाद डॉक्टर ने दोनों को मृत बता दिया। डांगियावास पुलिस ने बताया कि कार सफेद रंग की थी जिसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। शवों को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026