बर्तनों की दुकान के ताले खोलकर हजारों का माल उड़ाया, स्टील बर्तनों को छोड़ा

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर और कैमरे भी ले गए नकबजन

जोधपुर, शहर के कमला नेहरू नगर स्थित एक निजी अस्पताल के पीछे स्थित बर्तनों की दुकान में रात को सेंध लगाकर अज्ञात चोर हजारों का माल साफ कर गए। दुकान से तांबे, पीतल और कांसे के बर्तनों की चोरी हुई। चोर स्टील के बर्तनों को छूआ तक नहीं। चोरी करने के साथ दुकान के ताले और दुकान में लगे कैमरे तक चोर ले गए। आस पास अन्य फुटेज मिले ऐसे आलामात नहीं दिखे। चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस कमाण्ड कंट्रोल सेंटर पर कैमरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

प्रतापनगर पुलिस थाने के एएसआई श्रीराम ने बताया कि कमला नेहरू नगर निवासी नीरज सिंघवी पुत्र गणपतचन्द सिंघवी ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी बर्तनों की दुकान कमला नेहरू नगर स्थित लोकसेवा अस्पताल के पीछे आशा एंटरप्राइजेज के नाम से है। गुजरी रात दुकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर दुकान से हजारों के तांबे, पीतल एवं कांसे के बर्तन ले गए। दुकान में रखे स्टील बर्तनों को छुआ तक नहीं। फिर दुकान में लगे कैमरे और उसकी डीवीआर भी अपने साथ ले गए। जाते समय दुकान के बाहर ताले थे वो भी अपने साथ ले गए। एएसआई श्रीराम ने बताया कि घटना को लेकर तफ्तीश की जा रही है। आस पास सीसीटीवी कैमरे नहीं है। जो कैमरे थे वो भी चोर ले गए। चोरी हुआ माल हजारों में है।

ये भी पढें –  आत्मरक्षा का दिया प्रशिक्षण

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Similar Posts