सकल जैन समाज ने निकाला मौन जुलूस

  • मध्यप्रदेश में जैन साधुओं पर हमले का विरोध
  • सौंपा सुरक्षा के लिये ज्ञापन

जोधपुर(डीडीन्यूज),सकल जैन समाज ने निकाला मौन जुलूस।मध्यप्रदेश में जैन संतों पर हमले को लेकर आज जोधपुर शहर के सकल जैन समाज ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही और जैन संतों को सुरक्षा मुहैया कराने और ऐसी घटनाओं की पुनारवृित नहीं हो इसके लिये महावीर कॉम्पलेक्स से जिला कलेक्टर कार्यालय तक हजारों की संख्या में उपस्थिति देकर मौन जूुलुस निकाला। जिसमें मातृशक्ति की भी काफी तादाद थी।

इसे भी पढ़ें – डीआरएम ने दिए स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों में गति लाने के निर्देश

महावीर कॉम्पलेक्स से सुबह साढे आठ बजे के करीब शुरू हुआ मौन जुलूस ज्योंज्यों आगे बढ़ता रहा उसमे जैन समाज के युवकों, पुरुषों और महिलाओं तथा युवतियों की संख्या में इजाफा होता गया। जैन समाज की ओर से बाद में राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा गया।

जोधपुर में विरोध मौन जुलूस में हजारों जैन समाज के लोग हाथों में तख्तियां लेकर इंसाफ की मांग कर रहे थे। शहर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ जैन समाज के हजारों का काफिला जिला कलेक्टर कार्यालय तक गया। सडक़ों पर उतरा समस्त जैन समाज,मौन जुलूस के रूप में हजारों जैन समाज ने प्रदर्शन,हाथों में तख्तियां लेकर न्याय की मांग की, महिलाएं भी बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल हुई। जैन संतों के साथ सिंगोली मध्यप्रदेश में हुए अभद्र व्यवहार एवं निर्दयता पूर्वक मारपीट मामले को लेकर जैन समाज में आक्रोश था।

समाज ने जुलुश के रूप में जाकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कलेक्टर को दिया। जुलुश में पुरुष सफेद वस्त्र में और महिलाएं लाल चुंदडी में शामिल हुई। तापगच्छ संघ के साथ शहर में सभी जैन समाज के संघों ने इस विरोध प्रदर्शन को लेकर पिछले दो दिनों से बैठकें आयोजित कर सफल बनाने का आह्वान किया था। बैठक में जैन साधुओं पर हमले की कड़ी निंदा की गई। सभी समुदाय के साधु साध्वी को देश की धरोहर बताया।

असामाजिक तत्वों पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की गई। मौन जुलुस के समर्थन मे सभी को आने आग्रह किया। अहिंसा परमो धर्म के पुजारी व जियो ओर जीने दो की राह पर चलने वाले देश के जैन संतो के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा की गई घटना की जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक तपागच्छ संघ की आयोजित बैठक में कई संस्था संगठनों ने असामाजिक तत्वों पर जल्दी से जल्दी कार्रवाई करने की मांग सरकार से की।

शासन प्रशासन से मांग करते हुए उन्हें कठोर से कठोर सजा मिले ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुर्नवृत्ति न हो और विहार के दौरान संतो को जिस क्षेत्र से वह गुजर रहे हो उस क्षेत्र के संबंधीत थाना के द्वारा पैदल विहार के दौरान पूर्ण सुरक्षा मिले ऐसी जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए।

अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

छह किलो अफीम का दूध व 6.95 लाख रुपए के साथ तस्कर गिरफ्तार

July 19, 2026

कोटा स्टेशन के पुनर्विकास के कारण ट्रेनें मार्ग परिवर्तित रहेगी

July 19, 2026

श्रीभादरिया लाठी स्टेशन पर दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ

July 19, 2026

हड़पसर-जोधपुर-सुपरफास्ट ट्रेन 7 ट्रिप रद्द

July 19, 2026

पीएम मोदी ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट टीम को दी बधाई

July 19, 2026

लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल का पदस्थापना समारोह संपन्न

July 19, 2026

एनआई एक्ट प्रकरणों के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 239 प्रकरणों का निस्तारण

July 19, 2026

विशेष अभियान के तहत लग्जरी/स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण

July 19, 2026

मारुति सुजुकी ने आईटीआई जोधपुर के 18 प्रशिक्षार्थियों को दिए लेटर ऑफ इंटेंट

July 19, 2026