ट्रेनिंग पर गए दंपती डॉक्टर के मकान में चोरों ने लगाई सेेंध
-फुटेज मेंं दिखे चार नकबजन
जोधपुर,शहर के महामंदिर थाना क्षेत्र के पोलो प्रथम में किराए पर रहने वाले चिकित्सक दंपती के मकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां से दो लेपटॉप के साथ अन्य इलेक्ट्रानिक सामान चोरी कर लिया। सीसीटीवी फुटेज में चार नकबजन नजर आए हैं। शाम तक पुलिस इसमें खुलासा कर सकती है। चिकित्सक दंपती अपनी ट्रेनिग में पंजाब गए हुए थे।
महामंदिर पुलिस ने बताया कि मूलत: महाराष्ट्र के पुणे हाल पावटा प्रथम पोलो में किराए पर रहने वाले चिकित्सक रोहन अगासे पुत्र सुभाष अगासे की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ पंजाब में डॉक्टरी ट्रेनिग पर गए हुए थे। इस बीच घर तीन दिन से सूना पड़ा था। अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोडक़र वहां से दो लेपटॉप, एक ओवन आदि सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने बताया कि आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज मेें चार नकबजन नजर आए है। जिनकी पहचान की जा रही है। आज शाम तक इसमें कुछ खुलासा किया जा सकता है। पुलिस ने आरोपियों की दस्तयाबी के लिए टीम को लगाया है।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

