Doordrishti News Logo

15 हजार में हुआ था सौदा,फर्जी परीक्षार्थी खुद सांचोर में चला रहा क्लिनिक,रिमाण्ड पर

जोधपुर,15 हजार में हुआ था सौदा, फर्जी परीक्षार्थी खुद सांचोर में चला रहा क्लिनिक,रिमाण्ड पर। बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष परीक्षा में शुक्रवार को एक युवक को अपने साथी के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया था। पुलिस ने फर्जी परीक्षार्थी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया गया। मूल अभ्यर्थी और फर्जी परीक्षार्थी के बीच में पुरानी जान पहचान थी। इस कारण मूल अभ्यर्थी ने उसे 15 हजार रुपए देने का आश्वासन दिया था। फर्जी परीक्षार्थी सांचोर के पांचला गांव में क्लिनिक चलाता है। वह पहली परीक्षा में ही पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें – ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

शास्त्रीनगर थाने के एसआई प्रहलाद सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्य राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय के मुकेश तेतरवाल ने रिपोर्ट दी। इसमेें बताया कि राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय जयपुर के द्वारा बीएससी नर्सिंग पार्ट एंड सप्लीमेेंट 2023 परीक्षा 8 दिसम्बर के लिये इस संस्थान राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय जोधपुर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया, जिसमें जोधपुर स्थित समस्त नर्सिंग महाविद्यालयों की परीक्षाएं आयोजित करवायी जा रही है। शुक्रवार को बीएससी नर्सिंग पार्ट-1 के विषय फिजियोलॉजी (पेपर-1) की परीक्षा के समय जगदीश गोदारा पुत्र जसा राम रोल नम्बर 924770 एनरोलमेन्ट नम्बर 2021/16475 जो कि आर एस विश्नोई मेमोरियल बीएससी नर्सिंग कोलेज जोधपुर का है, के स्थान पर फर्जी व्यक्ति परीक्षा देते पाया गया। परीक्षा के समय उपस्थिति सीट पर हस्ताक्षर करवाने के समय संदिग्ध लगने पर पूछताछ करने पर अपना नाम शैतान राम पुत्र हंसाराम जो रतन पुरा सांचोर निवासी होना बताया। वह फर्जी तरीके से यहां आकर बैठा था। मूल अभ्यर्थी हाथ नहीं लगा है। घटना को लेकर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करवाया गया है। एसआई प्रहलाद सिंह ने बताया कि उसे कोर्ट के आदेश पर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इनके बीच में 15 हजार मेें सौदा होने के साथ पुरानी पहचान होने से मूल अभ्यर्थी ने उसे बिठाया था। मूल अभ्यर्थी की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: