पुलिस लाइन में तैनात हैडकांस्टेबल की बेटी ने फंदा लगाकर दी जान
- बेटी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का केस दर्ज
- युवक ने एक ही रात में 40-42 कॉल किए
- मिस्ड कॉल पर कराया केस
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पुलिस लाइन में तैनात हैडकांस्टेबल की बेटी ने फंदा लगाकर दी जान। पुलिस लाइन में तैनात एक हैडकांस्टेबल की 22 साल की पुत्री ने महामंदिर एरिया में क्वार्टर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वक्त घटना हैडकांस्टेबल लूणी नाके पर तैनात थे। रविवार की सुबह ड्यूटी से घर लौटे तब पता लगा। बेटी के फोन पर शनिवार की रात किसी शख्स द्वारा 40-42 कॉल आ रखे थे। इस आधार पर एक युवक को नामजद कर आत्महत्या के लिए दुप्प्रेरित किए जाने का केस दर्ज कराया गया है।
महामंदिर थाने के एसआई मेहराजराम ने बताया कि पुलिस लाइन में तैनात एक हैडकांस्टेबल यहां महामंदिर एरिया में सरकारी क्वार्टर में रहते हैं। पत्नी और अन्य बच्चे गांव चितावा डीडवाना में हैं, जबकि 22 वर्षीय पुत्री उनके साथ में रहती थी। पुत्री ने बीएसटीसी कर रखी थी। 11 अप्रेल की रात को हैडकांस्टेबल की ड्यूटी लूणी नाके पर थी। शाम सात से वह अपनी ड्यूटी पर चले गए थे। रविवार की सुबह सात बजे ड्यूटी खत्म कर क्वार्टर पर लौटे तो वह अंदर से बंद मिला। तब बाद में पुलिस को सूचना दिए जाने के साथ ही क्वार्टर के पीछे जाकर खिडक़ी तोडक़र प्रवेश करने पर पता लगा कि बेटी ने चुन्नी से फँदा लगा लिया है।
ट्रेलर-ट्रैक्टर की भिड़ंत में एक ड्राइवर की मौत दूसरा गंभीर घायल
एसआई मेहराजराम ने बताया कि हैडकांस्टेबल ने उनके गांव के एक युवक भंवरूराम के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शनिवार की रात को उसके द्वारा 40-42 मिस्ड कॉल आ रखे थे। बेटी का फोन लॉक होने से सोशल मीडिया संबंधी जानकारी नहीं मिल पाई। मृतका ने बीएसटीसी कर रही थी और अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर रही थी। क्वार्टर के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
