Doordrishti News Logo

सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी सिम से ओएलएक्स पर फोन बेचने का झांसा

  • कई लोगों से ठगी करता युवक -पूछताछ के लिए पकड़ा
  • तकरीबन डेढ़ लाख की धोखाधड़ी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी सिम से ओएलएक्स पर फोन बेचने का झांसा।निकटवर्ती डांगियावास के रसीदा गांव में रहने वाले एक युवक ने इंस्टाग्राम की फर्जी आईडी और सिम का उपयोग कर लोगों को अपनी धोखाधड़ी का शिकार बनाया। वह लोगों को ओएलएक्स पर नया फोन बेचने का झांसा देता फिर कोरियर और फोन बुकिंग के नाम पर ठगी करता। कई लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने आईटी एक्ट का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

पुलिस लाइन में तैनात हैडकांस्टेबल की बेटी ने फंदा लगाकर दी जान

डांगियावास पुलिस थानाधिकारी दौलाराम ने बताया कि रसीदा गांव के रविंद्र के खिलाफ यह केस दर्ज हुआ है। 7-8 लोगों ने शिकायत दी थी। इस पर उसके खिलाफ धोखाधड़ी एवं आईटी का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि वह इंस्टाग्राम पर फर्जी सिम को काम में लेकर आईडी बनाता है। वह नया फोन बेचने के लिए ओएलएक्स पर डालता। जब कोई संपर्क करता तो पहले बुकिंग के नाम पर 500 रु ले लेता। फिर कोरियर के नाम पर पांच सौ हजार रुपए और लेता।

फर्जी तरीका अपनाकर बाद में लोगों को दिलासा देता कि उसकी तरफ से फोन कोरियर कर दिया गया है। वापिस भेजने के नाम पर फिर रुपए ऐंठ लेता। इस तरह उसने 7-8 लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है। तकरीबन एक डेढ़ लाख का फ्रॉड का पता लगा है। अभी उससे पूछताछ जारी है, गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026