Doordrishti News Logo

दस साल तक देश की सामारिक क्षमताओं से हुआ समझौता-शेखावत

जोधपुर/भरतपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सेना को आधुनिक हथियारों से वंचित रखने के लिए पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर से लेकर बोफोर्स के आयात तक जिस तरह के काले छींटे उनके दामन पर गिरे, उससे सहमी हुई सरकारों ने 10 साल तक भारत की सामारिक क्षमताओं के साथ समझौता किया और सेना को किसी भी तरह के अपग्रेडेशन से महरूम रखा गया। शेखावत ने कहा कि जहां हमारे पड़ोसी देश 5वीं जनरेशन के लड़ाकू विमान तक पहुंच गए, वहीं हम पुराने मिग जहाजों के साथ 30 साल से संघर्ष कर रहे थे लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का हब बन रहा है।

दस साल तक देश की सामारिक क्षमताओं से हुआ समझौता-शेखावत

भरतपुर में गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया और प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर के सानिध्य में आयोजित भाजपा प्रदेश के मोर्चों की संयुक्त कार्यकारिणी बैठक में जोधपुर सांसद केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत सहित अनेक भाजपा नेता एवं विभिन्न मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी मौजूद थे। अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि अंग्रेजों के जमाने से भारत में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड काम करता है। इसकी 42 स्थानों पर फैक्ट्री हैं। दूसरे विश्व युद्ध के समय में दुनिया में ब्रिटिश फौजों ने जो गोलियां चलाई थीं, उसका 40 प्रतिशत हिस्सा इन्हीं 42 फैक्ट्रियों में बना था। इस युद्ध में जितने छोटे हथियार उपयोग में लाए गए थे, उसका बहुत बड़ा हिस्सा इन ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों से बनकर गया था। शेखावत ने कहा कि आजादी के बाद से दुर्भाग्य देखिए,जो देश सैटेलाइट और रॉकेट बना सकता था, उस देश ने डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग के सेक्टर में कोई प्रगति नहीं की। हम बुलेट्स तक आयात करने को मजबूर हुए।

दस साल तक देश की सामारिक क्षमताओं से हुआ समझौता-शेखावत

केंद्रीय मंत्री ने उठाया सवाल

केंद्रीय मंत्री ने सवाल उठाया कि भारत ने 30 साल पहले क्राइजोनिक इंजन बनाने की दक्षता हासिल कर ली थी, क्यों उसको रोका गया? शायद आयात करने में जिनके हित जुड़े हुए थे, उनके कारण से देश के सामारिक हितों के साथ में समझौता किया गया। जब कभी भी आयात हुआ, उसमें घोटाले हुए।

हजारों करोड़ का डिफेंस सेक्टर में निवेश

शेखावत ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्णय लिया था कि हम डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का हब भारत को बनाएंगे। आज देश की टोटल डिफेंस खरीद का 45 प्रतिशत हिस्सा स्वदेशी कंपनियों से लिया जा रहा है। हजारों करोड़ रुपए का डिफेंस सेक्टर में निवेश आया है। आज हम दुनिया के 62 देशों को डिफेंस के क्षेत्र में निर्यात कर रहे हैं। भारत दुनिया का 19वां डिफेंस इक्विपमेंट एक्सपोर्टर देश है। जिस गति से हम आगे बढ़ रहे हैं, उससे अगले पांच साल में हम दुनिया के पहले पांच एक्सपोर्टर नेशन में होंगे।

दस साल तक देश की सामारिक क्षमताओं से हुआ समझौता-शेखावत

30 देशों को बुलैट प्रूफ जैकेट कर रहे हैं एक्सपोर्ट

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि 1962 और 1965 की लड़ाई के समय हमारे सैनिकों के पास जूते भी नहीं थे। बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं थे। सैनिकों को गोली खाने को मजबूर होना पड़ रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तय किया कि देश में बुलेट प्रूफ जैकेट्स का निर्माण होगा। आज 4 लाख बुलेट प्रूफ जैकेट सेना को सप्लाई करने के बाद में हम 30 देशों को बुलेट प्रूफ जैकेट एक्सपोर्ट कर रहे हैं। प्रदेश स्तरीय बैठक में उपनेता पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा और मदन दिलावर आदि मौजूद थे।

जल मिशन पर चर्चा

इससे पहले केंद्रीय मंत्री शेखावत को भरतपुर पहुंचने पर सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने भरतपुर सांसद रंजीता कोली से जल जीवन मिशन के कार्यान्वयन पर चर्चा की। इस अवसर पर जिला कलेक्टर और अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पत्नी और ससुराल वालों से प्रताड़ित युवक ने खाया जहर

July 15, 2026

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा संस्थान में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026