मुख्यमंत्री रविवार को जोधपुर के संक्षिप्त प्रवास पर रहेंगे

जोधपुर एयरपोर्ट पर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का करेंगे निरीक्षण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मुख्यमंत्री रविवार को जोधपुर के संक्षिप्त प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार 28 जून को जोधपुर के संक्षिप्त प्रवास पर रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शर्मा दोपहर 1:15 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे दोपहर 1:20 बजे से 1:50 बजे तक जोधपुर एयरपोर्ट पर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे।

सोना खरीदने वाले ज्वैलर सहित तीन गिरफ्तार

इसके पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 1:55 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा जोधपुर एयरपोर्ट से पचपदरा हेलीपैड,जिला बालोतरा के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां निर्धारित कार्यक्रमों में सहभागिता के उपरांत वे सायं 6:05 बजे पुनः जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा सायं 6:10 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।