पावटा अस्पताल से दोनों प्रसूता डिस्चार्ज
- एम्स जोधपुर में उपचारित प्रसूताओं के स्वास्थ्य में सुधार
- डॉ.सम्पूर्णानन्द आयुर्विज्ञान महाविद्यालय ने जारी किया हेल्थ अपडेट
- सभी प्रसूताएं स्थिर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पावटा अस्पताल से दोनों प्रसूता डिस्चार्ज। डॉ.सम्पूर्णानन्द आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं संलग्न चिकित्सालय समूह, जोधपुर के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक कार्यालय से जारी प्रेस-नोट में प्रसूताओं की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी दी गई है।
एम्स जोधपुर में उपचारित दोनों प्रसूताओं की स्थिति
एम्स जोधपुर से दूरभाष पर प्राप्त सूचना के अनुसार एम्स में उपचारित दोनों प्रसूताओं का इलाज गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में जारी है। उपचाररत चिकित्सा दल द्वारा उनकी चिकित्सकीय स्थिति की
निरंतर एवं निकटता से निगरानी की जा रही है तथा उन्हें सभी आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं एवं उपचार उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री रविवार को जोधपुर के संक्षिप्त प्रवास पर रहेंगे
प्रथम प्रसूता जिसे वेंटिलेटर से हटा दिया गया था,उसके स्वास्थ्य में उत्तरोत्तर सुधार है एवं उसे जल्द ही वार्ड में शिफ्ट किए जाने की संभावना है।
दूसरी प्रसूता जिसके डायलिसिस की गई थी,के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार है एवं यूरीन आउटपुट भी ठीक है।
जिला अस्पताल पावटा जोधपुर में उपचारित प्रसूताओं की स्थिति:-
जिला अस्पताल पावटा जोधपुर में शेष भर्ती दोनों प्रसूताओं को आज शनिवार को डिस्चार्ज कर दिया गया है। इनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है।
पूर्व में डिस्चार्ज प्रसूताओं से प्रतिदिन 3 बार फीडबैक लिया जा रहा है। सभी प्रसूताएं स्वस्थ हैं एवं इनके वाइटल पैरामीटर बिल्कुल सामान्य हैं।
