the-cattle-rancher-fell-from-the-roof-of-the-house-died

पशुपालक घर की छत से गिरा, मौत

  • मृतक नेपाल बार्डर का रहने वाला
  • यहां कर रहा था मजदूरी

जोधपुर,शहर के बासनी प्रथम फेज स्थित गायों का बाड़ा क्षेत्र में एक पशुपालक युवक घर की छत से गिर गया। उसे एम्स अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। मृतक नेपाल बार्डर का रहने वाला था और एक पशुपालक के साथ गौपालन का कार्य करता था। इस बारे में भगत की कोठी पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि गायों का बाड़ा गोपाल प्याऊ बंशी होटल के पास में रहने वाले पशुपालक भैरूलाल पुत्र मिश्रीलाल की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पास में पिछले पांच छह साल से नेपाल बार्डर पर रहने वाला 23 साल का राकेश सिंह पुत्र वैदसिंह गौपालन का काम करता था। 7 सितंबर की आधी रात को वह घर की छत से गिर गया। परिवादी भैरूलाल की पत्नी को इसका पता चलने पर राकेश सिंह को तत्काल एम्स अस्पताल ले जाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। भगत की कोठी पुलिस ने आज इस बारे में मर्ग की कार्रवाई के साथ शव का पोस्टमार्टम करवाया। रिपोर्ट के अनुसार राकेश सिंह ही घर में गायों की देखभाल आदि करता था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews