Doordrishti News Logo

ट्यूबवैल पर बालक पानी के होद में डूबा, शादी वाले घर में गमगीन माहौल

जोधपुर, शहर के मथानिया स्थित जेलू गगाड़ी गांव में एक किशोर ट्यूबवैल पर बने पानी के होद में डूब गया। जब तक उसे बाहर निकाला गया। उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई की और शव को एमडीएमएच भिजवाया गया। बालक के चचेरे भाई की दो दिन बाद ही शादी होने वाली है। ऐसे में अब घर में गमगीन माहौल बन गया है।

मथानिया पुलिस ने बताया कि रूपावरों का बेरा सूरसागर निवासी देवाराम पालीवाल का एक ट्यूबवैल जेलू गगाड़ी मथानिया में है। उसका परिवार एवं एक पुत्र 15 साल का मनीष ट्यूबवैल पर थे। तब मनीष टयूबवैल पर पानी की मोटर चालू करने गया था। जहां पर बने पानी के होद में पैर फिसलने से गिर गया। घरवालों और ग्रामीणों ने उसे देख लिया। तब तत्काल पानी में उतर कर उसे बाहर निकाला गया। मगर तब तक उसका दम टूट गया था। सूचना पर मथानिया पुलिस मौका स्थल पर पहुंची। पुलिस के अनुसार मनीष के चचेरे भाई की आगामी दो दिन में शादी होनी है। ऐसे में अब घर में गमगीन माहौल बन गया है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन को सुपुर्द कर दिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पेट्रोल पंप पर तलवार-चाकू दिखाकर 7300 रुपए लूट का खुलासा

September 10, 2026

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026