Doordrishti News Logo

युवक ने भी फंदा लगाकर दी जान

जोधपुर, जिले के लूणी तहसील के सर गांव में रहने वाले एक वृद्ध का शव आज सुबह बबूल के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उसने रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी की। वह हमेशा ही रात में मंदिर दर्शनार्थ जाता था। उसने मर्जी से जान देने की बात सुसाइड नोट में की है। एक अन्य युवक ने मदेरणा कॉलोनी में फंदा लगाकर खुदकुशी की है। पुलिस ने आज शवों को कार्रवाई के बाद परिजन को सौंप दिया।

लूणी पुलिस थाने के एएसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सर गांव निवासी 67 साल के मूलसिंह पुत्र सुमेर सिंह राजपूत का शव आज सुबह भाखरी गांव में सड़क़ मार्ग पर एक बबूल के पेड़ पर लटका मिला। उसने रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी की। मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में उसने मर्जी से जान देना बताया और किसी को परेशान नहीं किए जाने की बात की है। वह हमेशा ही भाखरी स्थित माताजी मंदिर पर दर्शन के लिए जाता था। रात में भी गया था, मगर वो घर नहीं लौटा।

उसके चार बेटे- बेटियां हैं। परिजन ने मौत पर कोई शकसुबह जाहिर नहीं किया है। मर्ग की रिपोर्ट दी गई है। महामंदिर पुलिस ने बताया कि विश्नोईयों का बास रामदेव  मंदिर वाली गली मदरेणा कॉलोनी निवासी दिलीप पुत्र कानाराम के पुत्र योगेश ने मानसिक परेशानी के चलते अपने घर में फँदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन को पता लगने पर उसे फंदे से उतार कर अस्पताल लेकर पहुंचे। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। शव को कार्रवाई के बाद परिजन को सौंप दिया गया।

ये भी पढ़े :- निर्माणाधीन मकान के पास बने होद में मासूम के गिरने से मौत

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026

कृषि विज्ञान मेला 14 से

February 9, 2026