जोधपुर, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत गुरुवार को जोधपुर पहुंचे और अटल कम्युनिटी कोविड केयर सेंटर का अवलोकन कर व्यवस्था देखी। शेखावत के कड़े परिश्रम,जोधपुर दक्षिण नगर निगम की महापौर वनीता सेठ और पार्षदों की सक्रिय भागीदारी एवं जन सहयोग से अल्प समय में कोविड केयर सेंटर आरंभ किया गया है।

अत्याधुनिक अटल कम्युनिटी कोविड रिलीफ सेंटर तैयार करके केंद्रीय मंत्री शेखावत ने साबित कर दिया कि टीमवर्क के साथ लक्ष्य तय करके काम किया जाए तो कोई भी लक्ष्य अर्जित किया जा सकता है। शेखावत आज दोपहर दिल्ली से जोधपुर पहुंचे और अटल कम्युनिटी कोविड केयर सेंटर का जायजा लिया।

इस दौरान नगर निगम दक्षिण की महापौर वनीता सेठ, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा,भाजपा के जिला महामंत्री पूर्व उप महापौर देवेंद्र सालेचा, माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय महासचिव संदीप काबरा, पार्षद घनश्याम भाटी, योगेश व्यास, नरेंद्र फितानी, फतेराज, विक्रम सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
ये भी पढ़े :- नि:शुल्क न्यूरो थेरेपी शिविर आयोजित
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

