- जोमेटो डिलीवरी बॉय गिरा नाले में
- बाइक सवार हुए घायल
- क्षेत्रवासियों ने निकाला बाहर
- एमडीएम अस्पताल भेजा
- लगभग 2 माह से रोड लाइट बंद
जोधपुर, शहर के पाल रोड स्थित दले खां की चक्की क्षेत्र में खुले नाले में मोटरसाइकल सवार बाइक सहित गिर गया। गनीमत रही बड़ा हादसा होने से टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात साढ़े आठ बजे के आसपास पाल रोड दले खां की चक्की इलाके में डूंगरजी मटकी वाले के पास 10 फीट नाली में मोटरसाइकिल वाला गिर गया।

आस पास पड़ोस वालों ने तुरंत उसे बाहर निकाला। जिससे उसको चोट लग गई। उसे तुरंत मथुरा दास माथुर अस्पताल में भेजा गया। खबर लिखे जाने तक मोटरसाइकिल 10 फीट गहरे नाले में फंसी पड़ी थी। क्षेत्रवासियों ने बताया कि लगभग एक डेड़ माह पूर्व नगर निगम ने नाले की सफाई के लिए इस नाले को श्रीराम हॉस्पिटल के आगे से डूंगर जी मटकी वाले कि दुकान तक जगह-जगह नाला खोल रखा है। जिस अभी तक बंद नही किया गया।

रोड लाइट भी नही होने से आज बाइक सवार बाइक सहित लाले में गिर गया। जिसे चोटें आई। गनीमत रही कि बाइक सवार हेलमेट पहने हुए था जिससे सिर में चोट नही लगी। बाइक सवार के शरीर मे कई जगह चोट लगी है उसे तुरन्त मथुरादास माथुर अस्पताल लेजाया गया।
ये भी पढ़े – 6 माह से पेयलज के लिए परेशान ग्रामीण आंदोलन की राह पर

https://doordrishtinews.com/asha-kandara-is-hope-for-those-struggling-with-the-trials-of-life-shekhawat/good-news/
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

