Doordrishti News Logo

होजरी सेल पर पकड़े नामी कंपनी के नकली जींस टी-शर्ट,केस दर्ज

जोधपुर,शहर के रातानाडा स्थित माहेश्वरी भवन में चल रही होजरी सेल में एक नामी कंपनी के नाम से बिक रहे नकली जींस टीशर्ट पुलिस ने बरामद किए हैं। दुकानदार के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है।

एसीपी देरावर सिंह ने बताया कि मुखबिरी जानकारी मिली कि रातानाडा माहेश्वरी न्याति भवन में इन दिनों एक होजरी सेल पर कपड़े आदि बेचे जा रहे हैं। यहां पर सूचना के आधार पर रेड दी गई। जींस टीशर्ट आदि जब्त किए गए। इस पर होजरी पर सेल लगाने वाले दुकानदार मध्यप्रदेश जबलपुर के सोनू उपाध्याय के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

You missed