सेना नायक ने कमरे में राइफल से खुद को मारी गोली दिल को चीर निकल गई
- शव का एमजीएच में कराया पोस्टमार्टम
- डेढ़ साल से जोधपुर में था पदास्थापित
जोधपुर(डीडीन्यूज),सेना नायक ने कमरे में राइफल से खुद को मारी गोली दिल को चीर निकल गई। शहर के निकट करवड़ स्थित नाग तालाब आर्मी एरिया में नायक ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार कर सुसाइड कर लिया। गोली दिल को चीरते हुए आर पार हो गई और वह मौके पर ही ढेर हो गया। पता लगने पर उसे तत्काल आर्मी अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है।
इसे भी पढ़िए – महिला ने फंदा लगाकर दी जान ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज
वह जोधपुर में पिछले डेढ़ साल से पद स्थापित था। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सुुपुर्द कर दिया गया। करवड़ थाने के एसआई महेंद्र कुमार ने बताया कि पश्चिमी बंगाल के मुर्शिदाबाद स्थित बेलावड़ा बादीपुर का रहने वाला 35 वर्षीय राकेश कुमार मंडल पुत्र विकासचंद्र मंडल ने सोमवार की दोपहर में अपने कमरे में सर्विस राइफल से खुद के सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इसका पता लगने पर उसे तत्काल मिलिट्री अस्पताल लाया गया,मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया।
एसआई महेंद्र कुमार के अनुसार वह शादीसुदा था और पिछले डेढ़ साल से यहां नाग तालाब आर्मी एरिया में नायक के पद पर कार्यरत था। वक्त घटनानुसार उसके पास में लांस नायक भूपेंद्र, गार्ड आदि थे। मगर लांस नायक बाद में खाना चले गए थे। वापिस लौटने पर उन्होंने राकेश कुमार को आवाज लगाई थी। मगर कोई रिप्लाई नहीं आने पर कमरे पर जाकर देखा तो वह खूुन से लथपथ पड़ा था। फिर उसे तत्काल आर्मी अस्पताल ले जाया गया। सैन्य अधिकारियों को भी सूचित किया गया।
दिल के पास मारी गोली
आर्मी नायक राकेश कुमार ने अपने सीने के बायीं तरफ दिल के पास में खुद को गोली मारी। गोली दिल को चीरते निकल आर पार हो गई और दिल बुरी तरह क्षतविक्षत हो गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं
एसआई महेंद्र कुमार के अनुसार नायक राकेश कुमार के आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की जानकारी पुलिस के पास नहीं है। शव का एमजीएच में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सुुपुर्द किया गया। अग्रिम अनुसंधान जारी है।
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

