Doordrishti News Logo

नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने हॉस्टल में लगाया फंदा

  • कोचिंग नहीं पहुंचने पर दोस्त ने किया कॉल
  • तब फंदे पर लटका मिला
  • सुसाइड नोट मिला

जोधपुर(डीडीन्यूज),नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने हॉस्टल में लगाया फंदा। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित 17 सेक्टर में एक हॉस्टल में रहने वाले छात्र ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है,मगर दो लाइन का एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें सॉरी चीनू माफ करना लिखा। घटना सोमवार के दिन की समय की है। छात्र यहां नीट की तैयारी कर रहा था।

इसे भी पढ़ें – सेना नायक ने कमरे में राइफल से खुद को मारी गोली दिल को चीर निकल गई

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने के एएसआई स्वरूप सिंह ने बताया कि मूलत: ब्यावर जिले के जैतारण स्थित रास का रहने वाला 19 वर्षीय रोहित भाटी पुत्र मोहनलाल भाटी यहां चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 17 स्थित एक हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। उसके साथ में एक अन्य छात्र भी रहता है। सोमवार की सुबह साथ में पढऩे वाला छात्र अपनी 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने चला गया।

बाद में रोहित भाटी अपने कोचिंग संस्थान में पढऩे नहीं पहुंचा तब उसके सहपाठी ने उसे कई बार कॉल किया। फोन का रिप्लाई नहीं मिलने पर सहपाठी छात्र उसके कमरे पर आया रूम का दरवाजा खोला तो वह खुल गया। रूम में रोहिट भाटी रस्सी से फंदे पर लटका दिखा। तब बाद में वह तत्काल भाग गया और हॉस्टल में सफाईकर्मी को इस बारे में बताया।

वक्त घटना हॉस्टल का वार्डन पाली गया हुआ था। उसे कॉल कर वापिस बुलाया गया। वह यहां पहुंचा और बाद में रोहित के घरवालों को कॉल कर जानकारी दी गई। परिजन यहां जोधपुर पहुंचे और पुलिस ने शव को एम्स अस्पताल की मोर्चरी पर पहुंचाया। एएस आई स्वरूप सिंह ने बताया कि रोहित नीट की तैयारी कर रहा था और वह 2 अप्रैल 24 से यहां पर हॉस्टल में अध्ययनरत था। कोचिंग संस्थान से नीट की तैयारी में जुटा था।

दो लाइन का सुसाइट नोट
एएसआई स्वरूप सिंह के अनुसार उसने मरने से पहले दो लाइन की कागज की पर्ची पर सुसाइड नोट लिखा। जिसमें सॉरी चीनू मुझे माफ करना। चीनू उसका खुद का निकनेम बताया जाता है। उसने आत्महत्या किस कारण की इस बारे में फिलहाल पता नहीं चला है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। उसके पिता मोहनलाल ने मर्ग में रिपोर्ट दी है।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026