Doordrishti News Logo

महिला ने फंदा लगाकर दी जान ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज

  • विवाह को तीन वर्ष हुए थे
  • परिजन ने नहीं उठाया शव

जोधपुर(डीडीन्यूज),महिला ने फंदा लगाकर दी जान ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज। शहर के मदेरणा कॉलोनी माता का थान क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने सोमवार की देर शाम को अपने ससुराल में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी शादी को तीन साल ही हुए थे। उसके ढाई साल का एक बेटा भी बताया जाता है। पीहर पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दी है।

इसे भी पढ़ें – शराब के नशे में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

शव का आज दोपहर में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने की तैयारी की जा रही थी। परिजन आरोपी ससुराल पक्ष के लोगों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए थे। दोपहर तक शव मोर्चरी से नहीं उठाया गया। माता का थान थानाधिकारी भंवरसिंह जाखड़ ने बताया कि माता का थान स्थित मदेरणा कॉलोनी में रहने वाली 30 वर्ष की ममता पत्नी वासुदेव ने सोमवार की देर शाम को अपने ससुराल में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके विवाह को तीन साल हुए थे और उसका ढाई साल का एक बेटा है।

पति वासुदेव उड़ीसा में प्राइवेट फर्म में नौकरी करता है। वक्त घटना घर पर सास-ससुर ही थे। पुलिस को घटना की जानकारी रात सवा नौ बजे दी गई। बाद में पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया गया। एसीपी मंडोर नगेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। मृतका ममता का पीहर बनाड़ में है और उसके भाई हनुमाराम गौड़ ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। इस बारे में पड़ताल की जा रही है।

इधर परिजन आरोपी ससुराल पक्ष के लोगों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। दोपहर तक शव को नहीं उठाया जा सका। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026