बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया
जीआरपी ने बीकानेर पुलिस को सुुपुर्द किया
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया।राजकीय रेलवे पुलिस ने बीकानेर के कोटगेट पुलिस थाना हिरासत से फरार एक आरोपी को जोधपुर में राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा। वह दादर एक्सप्रेस के जनरल कोच में छिपकर बैठा था। आरोपी को पकड़ कर अब बीकानेर पुलिस के सुपुर्द किया गया है। आरोपी के खिलाफ चोरी,लूट,हत्या प्रयास सहित कई प्रकरण दर्ज हो रखे हैं।
जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
जीआरपी अधीक्षक केवलराम ने बताया कि बीकानेर/जोधपुर जीआरपी वृताधिकारी राहुल यादव के जरिए सूचना मिली कि गत दिनों बीकानेर के कोटगेट पुलिस थाना हिरासत से आजाद उर्फ कलवा नाम का अपराधी फरार हो गया है। जिस पर पुलिस की टीम जीआरपी जोधपुर थानाधिकारी मुक्ता पारिक के नेतृत्व में गठित की गई। पुलिस की टीम ने राइका बाग रेलवे स्टेशन पर दादर एक्सपे्रस की चैकिंग करते हुए आरोपी को दस्तयाब कर लिया।आरोपी मेघवालों का मोहल्ला चोखुटी फाटक बीकानेर का रहने वाला आजाद उर्फ कलवा पुत्र कायम को पकड़ा गया और बीकानेर कोटगेट पुलिस थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत के सुपुर्द किया गया।
