Doordrishti News Logo

मुख्य न्यायाधीश के साथ फोटो खिंचवाने के लिए फर्जी लिपिक का कार्ड बनाकर हाईकोर्ट में घुसा

पकड़ा गया

जोधपुर,मुख्य न्यायाधीश के साथ फोटो खिंचवाने के लिए फर्जी लिपिक का कार्ड बनाकर हाईकोर्ट में घुसा।
शहर के नया हाईकोर्ट परिसर में मुख्य न्यायाधीश के आगमन पर एक युवक उनके मिलने की चाह में फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर पहुंच गया। उसका सोचना था कि चीफ जस्टिस को गुलदस्ता भेंट कर फोटो खिंचवाएगा। मगर उसके परिसर में घूमने की गतिविधि संदिग्ध लगने पर आरक्षक ने उसे पकड़ा और दस्तावेज चैक किए तो वह फर्जी मिले। इस पर उसे बाद में फर्जीवाड़े आरोप मेें पकड़ कुड़ी भगतासनी पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और अब उससे फर्जी नियुक्ति कब और कहां से बनवाया गया,इस बारे में पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – उपमुख्य मंत्री वित्त मंत्री दिया कुमारी ने किया राज्य का पहला लेखानुदान बजट विधानसभा में पेश

एसीपी नरेंद्र दायमा ने बताया कि न्यू हाईकोर्ट परिसर में एक संदिग्ध युवक को वहां घूमते देख कर एफ कंपनी प्रथम बटालियन के आरक्षक सुखराम ने उसे पकड़ लिया। पकड़े जाने वाले युवक ने खुद को झोटड़ा सांचोर हाल कुड़ी भगतासनी सेक्टर 6 कंप्यूटर सेंटर के पीछे का रहने वाला सुरेश पुत्र मांगीलाल विश्रोई होना बताया। इस पर घूमने का कारण पूछने पर बताया कि वह हाईकोर्ट में लिपिक पद पर लगा हुआ है। तब उसके द्वारा बताया नियुक्ति पत्र फर्जी प्रतीत होने पर कुड़ी पुलिस को बुलाकर सुपुर्द कर दिया गया। एसीपी दायमा ने बताया कि युुवक सुरेश विश्रोई को धोखाधड़ी में गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पता लगा कि वह चीफ जस्टिस के साथ फोटो खिंचवाना चाहता था। पुलिस को अंदेशा है कि वह फोटो खींचने के बाद उसका गलत इस्तेमाल भी कर सकता था। उसने फर्जी नियुक्ति पत्र कब और किससे तैयार करवाया इस बारे में जांच की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026