Doordrishti News Logo

मदार-पालनपुर रेलखंड पर तकनीकी कार्य,कई ट्रेनें प्रभावित

  • वंदे भारत बदले मार्ग से चलेगी
  •  जोधपुर-साबरमती दो दिन रद्द
  •  मदार-पालनपुर रेलखंड पर तकनीकी कार्य

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में मदार- पालनपुर रेलखंड पर रानी-खीमेल स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 638 पर आरसीसी बॉक्स लॉन्चिंग कार्य के चलते ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण दो दिन इस रेलखंड पर कई ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

जोधपुर मंडल सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार इस कार्य के चलते कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है,जबकि कई ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।

19 दिन तक कोटा नही रुकेगी जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस

रद्द ट्रेनें
गाड़ी संख्या 14821,जोधपुर- साबरमती एक्सप्रेस 16 व 17 अप्रैल को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस 17 व 18 अप्रैल को रद्द रहेगी।

इन ट्रेनों का मार्ग बदला
ट्रेन संख्या 14707 हनुमानगढ़- दादर रणकपुर एक्सप्रेस तथा 20944 भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट 17 अप्रैल को वाया लूनी-भीलडी-महेसाना संचालित होंगी।

इसी प्रकार 16 अप्रेल को ट्रेन संख्या 20943 बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी सुपरफास्ट,15 अप्रेल को बेंगलुरु से रवाना हुई ट्रेन संख्या 20694 बैंगलुरु-जोधपुर एक्सप्रेस,16 अप्रेल को हडपसर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन सांख्य 20496 हडपसर-जोधपुर एक्सप्रेस,19223 साबरमती- जम्मूतवी एक्सप्रेस 17 अप्रैल को तथा 12462 साबरमती-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस 17 अप्रैल को वाया महेसाणा-भीलडी-लूनी मार्ग से संचालित होंगी।

यहां रहेगा अतिरिक्त ठहराव
इस परिवर्तित रूट पर आवागमन करने वाली संचालित सभी ट्रेनों का ठहराव समदड़ी,जालोर,मारवाड़ भीनमाल,भीलडी एवं पाटन स्टेशनों पर किया जाएगा।

Related posts: