19 दिन तक कोटा नही रुकेगी जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस

कोटा स्टेशन पुनर्विकास के चलते संचालन प्रभावित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),19 दिन तक कोटा नही रुकेगी जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस। पश्चिम रेलवे के कोटा रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य के चलते जोधपुर-भोपाल- जोधपुर एक्सप्रेस आगामी 19 दिनों तक कोटा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। इसके स्थान पर ट्रेन का अस्थाई ठहराव सोगरिया रेलवे स्टेशन पर दिया गया है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार ट्रेन संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस 16 अप्रैल से 3 मई तक 18 दिन परिवर्तित मार्ग सोगरिया-कोटा सी केबिन गुड़ला होकर संचालित होगी। इस दौरान ट्रेन कोटा स्टेशन पर नहीं रुकेगी तथा सोगरिया स्टेशन पर रात्रि 2.10 बजे आगमन और 2.20 बजे प्रस्थान कर अस्थाई ठहराव करेगी।

भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस में अब इलेक्ट्रिक इंजन

ट्रेन संख्या14813 जोधपुर- भोपाल एक्सप्रेस 16 अप्रैल से 4 मई तक 19 दिन गुड़ला कोटा सी केबिन सोगरिया मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन भी कोटा स्टेशन पर नहीं रुकेगी तथा सोगरिया स्टेशन पर रात्रि 11.30 बजे आगमन और 11.40 बजे प्रस्थान कर ठहराव करेगी।

Related posts: