जोधपुर, केरू रोड पर कालबेलिया कलाकारों की बस्ती में उड़ान फाउंडेशन की टीम राहत सामग्री लेकर पहुंची। फाउंडेशन के अध्यक्ष वरूण धनाडिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि कलाकारों की बस्ती में लंबे समय से कोई राहत नहीं पहुंच रही है। इस पर उनकी टीम के दुष्यंत व्यास, शहजाद खान, सुमित, गगन, जितेन, कुणाल धनाडिया, अविन चंगानी, दिगज गौर आदित्य लोहिया, मुदित कोठारी, भरत परिहार, सुमित बोरणा, हर्षवर्धन महेश्वरी, भरत जांगिड, रोहित चूगानी, सिद्धार्थ गोगड, रितेश चांडक, यश व्यास की टीम ने बस्ती में 50 से अधिक परिवारों को राहत सामग्री पहुंचाई। यहां मिली पूजा और सुआ देवी ने बताया कि एक साल से कलाकारों का काम बंद है। बस्ती के कुछ लोग पहले मजदूरी करना चाहते थे लेकिन लॉकडाउन के कारण अब वह भी बंद हो गया है।
ये भी पढ़े – राजस्थान मानवाधिकार आयोग ने लिया पत्रकार से मारपीट पर संज्ञान
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

