टैक्सी चालक ने फंदा लगाकर दी जान
- मारपीट और जान की धमकीं के बाद लगाया फंदा
- बहनों ने दी कुछ लोगों नामजद कर रिपोर्ट
- नुकीली वस्तु से हमला करने का आरोप
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),टैक्सी चालक ने फंदा लगाकर दी जान। शहर के महामंदिर पुलिस थाना क्षेत्र के भदवासिया स्थित गली नंबर सात में रहने वाले एक टैक्सी चालक ने 19 अप्रैल को अपने घर में फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। उसके साथ मारपीट करने और जान की धमकीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए बहनों ने कुछ लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दी है। घटना से पूर्व वह कुछ लोगों से मिला था। फिलहाल महामंदिर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
निर्माणाधीन सोलर प्लांट में घुसकर कार्मिकों से मारपीट
महामंदिर पुलिस ने बताया कि नागौर जिले के डेगाना की रहने वाली आशा पुत्री कैलाश और उसकी बहन निशा पुत्री दीपक ने संयुक्त रूप से रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि उनका भाई सचिन यहां जोधपुर में अपने ननिहाल भदवासिया सांसी बस्ती गली नंबर 7 में रहता था। वह ऑटो चलाता था। 19 अप्रैल की सुबह पांच बजे के करीबन उसके पास में दीपक, राजेंद्र,अर्जुन आदि का फोन आया था और उन लोगों ने टैक्सी लेकर बुलाया। उसे घूमने के चलने के लिए कहा गया। इस पर सचिन वहां पहुंचा तो उक्त लोगों ने उस पर हमला बोला और लात घूंसों से बुरी तरह पिटाई की,साथ ही नुकीली वस्तु संभवत: क्लीप से मारा गया था। उसे जबरन शराब पिलाकर जान की धमकीं दी गई।
रिपोर्ट में बताया कि बाद में सचिन को छोड़ दिया गया। वह घर लौटा और घटनाक्रम अपने ननिहाल वालों मामा-मामी आदि को बताया और जान की धमकीं के बारे में जानकारी दी। उसके बाद सचिन कमरे में चला और फंदा लगाकर जान दे दी। महामंदिर थाना पुलिस ने मामले में नामजद लोगों के खिलाफ अब जांच आरंभ की है।
