निर्माणाधीन सोलर प्लांट में घुसकर कार्मिकों से मारपीट
अवैध वसूली के लिए धमकाया
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),निर्माणाधीन सोलर प्लांट में घुसकर कार्मिकों से मारपीट। निकटवर्ती मथानिया के भैसेर चांवडियाली गांव में निर्माणाधीन सोलर प्लांट पर आकर कुछ लोगों ने कार्मिकों से मारपीट की और जेसीबी से नुकसान पहुंचाया। बदमाशों ने वहां कार्मिकों को अवैध वसूली के लिए जान की धमकी दी है। पीडि़त ने मथानिया थाने में इस बाबत केस दर्ज कराया है। कुछ लोगों को नामजद किया गया है, जिनकी अब पुलिस तलाश में जुटी है। घटना 16 अप्रैल रात की होना बताया जाता है।
एक के हाथ से पर्स झपटा,दूसरी से मोबाइल ले गए
मथानिया पुलिस ने बताया कि मूलत: बीकानेर के बज्जू स्थित संतोष नगर हाल भैसेर चांवडियाली के रहने वाले महिपाल सिंह पुत्र हरखदान चारण की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि उसका एक सोलर प्लांट का कार्य भैसेर चांवडियाली में चल रहा है। 16 अप्रैल की रात को प्रेम भांभू,धन्नाराम,डालूराम आदि गाडिय़ां लेकर आए और सोलर प्लांट में प्रवेश कर तोडफ़ोड़ की। वहां कार्य कर रहे स्टाफ से मारपीट किए जाने के साथ अवैध वसूली के लिए धमकाया। मथानिया पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मौका मुआयना के साथ अब अग्रिम पड़ताल आरंभ की है।
