बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत।शहर के एम्स अस्पताल गेट संख्या 8 के सामने एक बाइक और स्कूटी मेें भिडंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने कार्रवाई के उपरांत शव परिजन को सुपुर्द किया।
निर्माणाधीन सोलर प्लांट में घुसकर कार्मिकों से मारपीट
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि सांचोर जिले के करड़ा स्थित आकोली चितलवाना हाल 8ई 21 निवासी श्रवण कुमार पुत्र मालाराम विश्रोई की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि उसका भतीजा मनोज अपनी स्कूटी लेकर एम्स अस्पताल गेट संख्या 8 के सामने से निकल रहा था। तब एक बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में उसका भतीजा मनोज घायल हो गया। जिसकी बाद में अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। मामले में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने कार्रवाई की। शव परिजन को सौंप दिया गया। बाइक नंबर से चालक को पता लगाया जा रहा है।
