Doordrishti News Logo

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का लिया जायजा

शहर की प्रमुख सड़कों का किया गहन निरीक्षण

जोधपुर, जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह ने आगामी दीवाली पर्व व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जोधपुर के प्रस्तावित दौरे को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कलेक्टर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचे और विभिन्न सउ़कों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने सभी अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए सर्वप्रथम रेजीडेंसी रोड, सरदारपुरा क्षेत्र की सड़कें,बारहवीं रोड से दल्ले खां की चक्की रोड, कायलाना चौराहा, कायलाना रोड, सूरसागर से किलाघाटी रोड नागौरी गेट, महामंदिर रेल्वे फाटक वाली रोड के साथ मंडोर से नीमानिबड़ी सहित विभिन्न सड़कों का प्रभावी निरीक्षण कर पीडब्ल्यूडी व एनएच के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

नगर निगम व जेडीए के अधिकारियों को आदेश दिए कि रोड पर पेचवर्क और पानी की भराव की समस्या को तुरंत ठीक करें। उसके बाद जिला कलेक्टर ने लेकव्यू होटल में प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा को देखा और वहां की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली वहां लोगों के बैठने की व्यवस्था और गाड़ियों की पार्किंग के लिए सुनिश्चित की गई जगह का भी अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उसके बाद वे संबंधित अधिकारियों के साथ सुमेर स्कूल की व्यवस्था देखने पहुंचे वहां पर समाजसेवी जसवंत सिंह ने सारी व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

जिला कलेक्टर ने वहां पर की गई व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा उसके पश्चात नीमा नीमड़ी स्थित कुष्ठ आश्रम का निरीक्षण किया और वहां रह रहे लोगों से जिला कलेक्टर ने वार्तालाप कर उनकी समस्या के बारे में जानकारी ली। जिला कलेक्टर ने वहां के चिकित्सकों से भी वार्तालाप कर पूरी जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तत्पश्चात शहर में चल रहे विकास कार्य का भी निरीक्षण किया। पावटा स्थित निर्माणाधीन अस्पताल की बिल्डिंग का निरीक्षण कर ठेकेदार को निर्देश दिए कि कार्य की गति तेज करें और गुणवत्ता पूर्ण कार्य करें। उसके बाद जिला कलेक्टर अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस पहुंचे और वहां की सारी व्यवस्था को देखा।

मुख्यमंत्री द्वारा की जाने वाली जनसुनवाई की व्यवस्था को लेकर भी निर्देश दिए। सर्किट हाउस में आगंतुक प्रार्थीयों के लिए टेंट, पानी, कुर्सियां इत्यादि की सही ढंग से व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहर में दीपावली उत्सव को देखते हुए सड़क, बिजली सहित समस्त व्यवस्था जल्द से पूर्ण करें और छोटी-छोटी समस्याओं को तुरंत प्रभाव से निस्तारण कर आमजन को लाभ दें।

जिला कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान एडीएम द्वितीय मुकेश कुमार कलाल, नगर निगम दक्षिण के आयुक्त अरुण पुरोहित, नगर निगम उत्तर आयुक्त राजेंद्र कविया, जेडीए आयुक्त कमर चौधरी, प्रशासनिक अधिकारी महिपाल भारद्वाज,निगम के अधीक्षण अभियंता संपत, जेडीए, पीडब्ल्यूड के अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026