Doordrishti News Logo

जवाई ने ससुर व पत्नी की बोलेरो को ट्रक से मारी टक्कर,हत्या का प्रयास

  • बेटी को लेने ससुराल गया था पिता
  • पत्नी व रिश्तेदार घायल

जोधपुर, शहर के निकटवर्ती रूड़क़ली गांव का रहने वाला एक पिता दीपावली नजदीक देख अपनी बेटी को लेने देसूरियां विश्रेाईयान गांव गया। बेटी को सास ससुर ने विदा कर दिया। पिता बेटी और अन्य रिश्तेदारों के साथ बोलेरो में सवार होकर रवाना हो गए। मगर पत्नी को लेकर जाने की बात को कोफ्त में आए पति ने ससुर की बोलेरो के पीछे ट्रक को भगाया और पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में पत्नी और एक अन्य रिश्तेदार घायल हो गया। घटना को लेकर जवाई के खिलाफ करवड़ थाने में ससुर ने हत्या प्रयास में केस दर्ज करवाया है। जवाई फिलहाल फरार है। दोनों घरों में बेटियां और बेटा आमने सामने दिए हुए है। पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है।

करवड़ थाने के सबइंस्पेक्टर चंद्रकिशोर ने बताया कि घटना में रूडक़ली निवासी शिवलाल पुत्र गोकलराम विश्नोई की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी बेटी और एक बेटे की शादी करवड़ के देसूरिया विश्रोईयान गांव में तीन साल पहले की गई। वह दीपावली को देखते हुए अपनी बेटी मंजू को लेने के लिए अन्य रिश्तेदारों के साथ उसके ससुराल गया था। जहां सास ससुर ने उसकी बेटी को विदा कर दिया था। मगर उसका जवाई कैलाश विश्रोई आपत्ति जताने लगा। शिवलाल अपनी बेटी मंजू और अन्य रिश्तेदारों के साथ बोलेरो लेकर वहां से निकले तब जवाई कैलाश विश्रोई पीछे से ट्रक टाटा 709 लेकर आया और बोलेरो को टक्कर मारी। इससे गाड़ी क्षतिग्रस्त होने के साथ उसकी बेटी मंजू और रिश्तेदार धीमाराम घायल हो गए। सबइंस्पेक्टर चंद्र किशोर ने बताया कि हत्या प्रयास में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पीडि़त का जवाई अभी हाथ नहीं लगा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: