Doordrishti News Logo

एसयूवी ने ननद भोजाई को कुचला, ननद की मौत

  • सिंधी कॉलोनी में हुआ हादसा
  • दोनों कॉलेज लेक्चरर
  • एसयूवी का चालक हिरासत में

जोधपुर,एसयूवी ने ननद भोजाई को कुचला,ननद की मौत।शहर के सिंधी कॉलोनी जलजोग के पास में शुक्रवार को एक एसयूवी के चालक ने ननद- भोजाई को अपनी चपेट मेें ले लिया। हादसे में ननद की मौत हो गई जबकि उसकी भोजाई घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शव को कार्रवाई के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने एसयूवी के चालक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें – परिजन बीमार दोहिते के उपचार में व्यस्त,नगदी जेवर चोरी

शास्त्रीनगर थाने के एएसआई नारायण सिंह ने बताया कि जलजोग के निकट सिंधी कॉलोनी की रहने वाली 62 साल की डॉ.हंसा जोशी पुत्री आरवी जोशी और उनकी भाभी सिंधी कॉलोनी निवासी 57 साल की डॉ. शैलजा पत्नी जितेंद्र जोशी आज दिन में बाहर गई थी। वापिस घर की तरफ लौट रही थी तब सिंधी कॉलोनी आईसीआईसीआई बैंक के पीछे गली में एक एसयूवी के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए दोनों को कुचल दिया।

एएसआई नारायण सिंह ने बताया कि हादसे में ननद हंसा जोशी की मौत हो गई जबकि उसकी भाभी शैलजा गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल ले जाया गया। यहां अस्पताल में डॉक्टर ने हंसा जोशी को मृत बता दिया। मृतक ननद और घायल भाभी शैलजा दोनों ही कॉलेज लेक्चरर हैं।
एएसआई नारायणसिंह ने बताया कि एसयूवी के चालक मूलत: सरदारपुरा हाल अहमदाबाद निवासी अमन पुत्र भरत सिंधी को हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें – फिलहाल नहीं लगा हत्यारे का सुराग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह गाड़ी सीख रहा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एसयूवी का चालक कार सीख रहा था और गली में वह कार को लेकर निकला था। फिलहाल पुलिस उसकी दस्तावेजों की जांच में जुटी है। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। शनिवार को अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026