Doordrishti News Logo

बाल समंद रोड पर पकड़ी संदिग्ध कार,कार्टन में भरा मिला अवैध डोडा पोस्त

  • दो युवक गिरफ्तार
  • 614 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त

जोधपुर,बाल समंद रोड पर पकड़ी संदिग्ध कार,कार्टन में भरा मिला अवैध डोडा पोस्त। शहर की मंडोर पुलिस ने रात को नाकाबंदी में बालसमंद रोड पर एक संदिग्ध कार को रुकवा कर उसकी तलाशी ली। कार में कार्टन रखा था, जिसकी तलाशी में अवैध डोडा पोस्त भरा मिला। पुलिस ने कार में सवार दो युवकों को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर 614 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामर किया है। अभियुक्तों से पड़ताल जारी है।

यह भी पढ़ें – अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही,एक व्यक्ति गिरफ्तार

थानाधिकारी रमेश ने बताया कि मंडोर पुलिस की तरफ से नाकाबंदी और गश्त की जा रही थी। तब बाल समंद रोड पर एएसआई हीरेंद्र कुमार की तरफ से नाकाबंदी में एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया तो चालक गाड़ी को भगाने लगा। इस पर उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। कार में एक कार्टन मिला। जिसे चेक करने पर उसमें 614 ग्राम अवैध डोडा पोस्त मिला। कार में सवार दो युवकों जैसलमेर के खुहड़ी निवासी भवानी उर्फ भंवरलाल पुत्र दलपत राम एवं आसलाई खुहड़ी जैसलमेर निवासी अमृतसिंह पुत्र गेमरसिंह को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से अवैध डोडा पोस्त को लेकर पूछताछ की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल किजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: