अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही,एक व्यक्ति गिरफ्तार
जोधपुर,अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही,एक व्यक्ति गिरफ्तार।जोधपुर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर कार्यवाही कर अवैध शराब जब्त की गई और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें – अधिवक्ताओं के लिए लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर
जिला आबकारी अधिकारी दलवीर सिंह ढढ्ढा ने बताया कि संयुक्त सघन एवं आकस्मिक धावों के दौरान अवैध ब्रांच, हाईवे होटल, ढाबों तथा मदिरा दुकान, गोदामों की चैकिंग की गई। इस दौरान रामपुरा भाटियान में होटल रामदेव से विभिन्न ब्राण्ड की शराब बरामद की गयी, जिसमें 29 पव्वे विभिन्न ब्राण्ड की देशी शराब, 2 बोतल अंग्रेजी शराब, 4 अद्धे तथा 4 पव्वे विभिन्न ब्राण्ड की अंग्रेजी शराब के बरामद कर अभियुक्त हरिसिंह को मौके से गिरफ्तार किया गया।
प्रहराधिकारी,आबकारी निरोधक दल,ओसियां द्वारा प्रकरण में एफआईआर दर्ज करवाई गई। होटल श्रीराम भोजनालय तथा होटल अम्बे रेस्टोरेण्ट की सघन तलाशी भी ली गयी। उन्होंने बताया कि जिले में यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल किजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

