Doordrishti News Logo

एमडीएमएच की पार्किंग में गाड़ियों से पेट्रोल चुराने का संदेह

  • डॉक्टर्स के टोकने पर किया हमला
  • पार्किंग कर्मचारियों ने डॉक्टरों से किया अभद्र व्यवहार
  • क्रॉस केस दर्ज

जोधपुर,एमडीएमएच की पार्किंग में गाड़ियों से पेट्रोल चुराने का संदेह।शहर के सरकारी अस्पतालों की पार्किँग में खड़ी गाडिय़ों से पेट्रोल चुराने का काम वहीं के कर्मचारी करने लगे है। इस बात का पता लगने पर डॉक्टर्स ने पाकिैंग में लडक़ों को टोका तो उन लोगों ने डॉक्टर्स पर हमला बोल दिया। जिससे एक डॉक्टर के सिर के नीचे ललाट और दूसरे डॉक्टर का हाथ फ्रेक्चर हो गया। इस पर डॉक्टर्स की तरफ से शास्त्रीनगर थाने में मामला दर्ज करवाया गया। घटना के दो दिन बाद पार्किँग के कर्मचारी की तरफ से क्रास में केस दर्ज करवाया गया है।

यह भी पढ़ें – संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक

शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने बताया कि डॉक्टर प्रवीण कुमार पुत्र रामेश्वरलाल जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उन्होंने 30 दिसम्बर को अपने सीनियर डॉक्टर महेश कुमार को कॉल कर एमडीएम अस्पताल गेट संख्या 1 के पास पार्किंग स्थल के निकट चाय पीने के लिए बुलाया था। उनके साथ दो तीन अन्य डॉक्टर भी थे। चाय पीने के समय उन्हें संदेह हुआ कि पार्किंग में खड़ी गाडिय़ों से वहां के कर्मचारी और कुछ युवक पेट्रोल चोरी कर रहे हैं। इस पर उन्हें टोका गया तो प्रेमसिंह,मोहित सिंह, सियाराम आदि लोगों ने मारपीट करनी शुरू कर दी। लकड़ी से की गई मारपीट में उनके ललाट पर चोट लगी, अन्य एक डॉक्टर का हाथ फ्रेक्चर हो गया। इस घटना के दो दिन बाद यानी 1 जनवरी को पार्किंग के कर्मचारी जितेंद्र ने क्रॉस में केस दर्ज करवाया। जिसमें मारपीट करने और 15 सौ रुपए चोरी का आरोप लगाया गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026