मुख्यमंत्री ने नन्हीं क्रिकेटर मूमल के हुनर की तारीफ करते हुए पीठ थपथपायी
-मुख्यमंत्री गहलोत का आशीर्वाद पाकर फूली नही समायी नन्हीं क्रिकेटर मूमल
जोधपुर,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हुनरमन्द नन्हीं क्रिकेटर मूमल के हुनर के तारीफ करते हुए पीठ थपथपायी और आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने मूमल से पढ़ाई-लिखाई तथा खेल आदि के बारे में बातचीत की और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से आशीर्वाद पाकर 14 वर्षीय छात्रा मूमल फूली न समायी। उल्लेखनीय है कि बाड़मेर जिले के शिव उपखण्ड अन्तर्गत कानासर (शेरपुरा) गांव की मूमल नेहर उस समय चर्चा में आयी जब जबर्दस्त हुनर के साथ क्रिकेट खेलते हुए उसका वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक स्तर पर वायरल हुआ। मूमल अपने गांव की ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठवीं की छात्रा है।
यह भी पढ़िए- मुख्यमंत्री गहलोत सोमवार को मेडिसिटी का लोकार्पण करेंगे
वीडियो वायरल होते हुए राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत तक पहुंचा और मूमल का हुनर उनकी निगाह में आया। इस पर वैभव गहलोत ने मूमल को जोधपुर बुलाया। वह अपनी चचेरी बहन क्रिकेट खिलाड़ी अनिसा बानो ( 2021 में क्रिकेट में अण्डर 19 खिलाड़ी रही) को साथ लेकर रविवार को जोधपुर सर्किट हाऊस आयी और मुख्यमंत्री से मिली।
http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

