Doordrishti News Logo

केटरिंग कर्मचारी ने रात 1 बजे फिर से स्ट्रोल खोलने से किया मना,चाकू से हमला

  • होटल में चाकूबाजी
  • घायल का एमजीएच में चल रहा उपचार
  • तीन चार घाव लगे
  • हत्या प्रयास में केस दर्ज दर्ज

जोधपुर,केटरिंग कर्मचारी ने रात 1 बजे फिर से स्ट्रोल खोलने से किया मना,चाकू से हमला। शहर के अपना घर आश्रम के पास के होटल डेजर्ट डेस्टिनी में 13 दिसम्बर की रात को चाकूबाजी हुई। कुछ शख्स ने केटरिंग कर्मचारी पर चाकू से हमला किया। उसके तीन चार जगहों पर घाव लगे है। उसे एमजीएच में भर्ती करवाया गया है। रात एक बजे उसने वहां आए युवकों को स्ट्रोल खोलने से मना किया था। शास्त्रीनगर पुलिस ने उसकी माता की रिपोर्ट पर हत्या प्रयास में केस दर्ज किया है। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें – डूंगरपुर में लगे सबइंस्पेक्टर के मकान में चोरी

शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि मामले में लायकान मोहल्ला किला घाटी रोड की रहने वाली मरजीना पत्नी राजू की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका पुत्र रजब हुसैन केटरिंग का काम करता है। वह 31 दिसम्बर को अपना घर आश्रम के पास होटल डेजर्ट डेस्टिनी में आया हुआ था। यहां रात में पार्टी खत्म होने के बाद एक बजे वह बैठा हुआ था और सामान समेट रहा था। तब वहां पर संदीप उर्फ प्रिंस आदि ने फिर से स्ट्रोल खोलने की बात की। तब उसके पुत्र ने स्ट्रोल खोलने से मना कर दिया। इस पर विवाद होने के बाद संदीप उर्फ प्रिंस आदि ने मिलकर चाकू से उसके पुत्र पर हमला बोल दिया। शरीर पर अलग अलग स्थानों पर तीन चार घाव लगने से उसका पुत्र लहूलुहान हो गया। बाद में उसे एंबुलैंस 108 की मदद से एमजीएच में भर्ती करवाया गया। उसके पुत्र का उपचार जारी है। हमलावर हाथ नहीं लगे हैं।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026