Doordrishti News Logo

नलकूपों और हैण्डपम्पों की मरम्मत के लिए मिस्त्रियों की होगी भर्ती

जयपुर,नलकूपों और हैण्डपम्पों की मरम्मत के लिए मिस्त्रियों की होगी भर्ती।जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार द्वारा खराब पड़े ट्यूबवैलों की मरम्मत और सार-संभाल के लिए लम्बे समय बाद मिस्त्रियों की भर्ती की जा रही है। मरम्मत के लिए काम आने वाली मशीनों को भी ठीक कराया गया है। पहले ट्यूबवैलों और हैण्डपम्पों की समुचित सार-संभाल नहीं हो पाती थी और खराब होने पर नाकारा घोषित कर दिया जाता था। उन्होंने आश्वस्त किया कि पूरे प्रदेश में ठीक हो सकने वाले सभी नलकूपों और हैण्डपम्पों को ठीक कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला शनिवार को जोधपुर में

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा खराब ट्यूबवैलों को फिर से कार्यशील स्थिति में लाने के लिए विशेष तौर पर प्रयास किये जा रहे हैं। इससे दोबारा ट्यूबवैल खोदने और नए बिजली के कनेक्शन लेने में खर्च होने वाले व्यय में कमी आएगी। उन्होंने जानकारी दी कि राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष बजट में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 2 वर्षों में 20 हैण्डपम्प और 10 ट्यूबवैल लगाने की घोषणा की गई है।

इससे पहले विधायक धर्मपाल के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र खेतड़ी में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा कुल 2 कस्बे खेतड़ी एवं गोठड़ा तथा 44 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत 129 ग्राम में 75 पेयजल योजनाओं का संचालन एवं संधारण विभाग द्वारा किया जाता है। शहरी जल योजना खेतड़ी एवं गोठड़ा के अंतर्गत कुल 11 नलकूप स्थापित हैं, जिनमें से 10 नलकूप क्रियाशील हैं तथा 1 नलकूप सूखा होने के कारण नकारा है।

यह भी पढ़ें – संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित

ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 251 विभागीय नलकूप स्थापित हैं, जिनमें से 220 नलकूप क्रियाशील है तथा 31 नलकूप सूखा होने के कारण नकारा है। उन्होंने इनका विवरण सदन के पटल पर रखा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में विभागीय पेयजल योजनाओं पर मरम्मत योग्य खराब नलकूपों को नियत समयावधि में मरम्मत कर उपयोग में लिया जा रहा है।

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026