एक ही रात में चार घरों में घुसे नकबजन,कच्छा बनियान गिरोह का संदेह

  • एक मकान से 2.60 लाख के साथ लाखों के जेवरात चोरी
  • एक अन्य मकान से नगदी पार
  • दो घरों सेंध का प्रयास
  • झुण्ड मेें आए नकबजन
  • रात को लोग पहरा देने लगे हैं

जोधपुर,एक ही रात में चार घरों में घुसे नकबजन,कच्छा बनियान गिरोह का संदेह। शहर के निकट लूणी तहसील के भटिण्डा गांव में रात को चोरों की गैंग घुस गई। एक साथ चार घरों में सेंधमारी की। दो में सफल हो गए और में असफल होने पर फरार हो गए। यह लोग झुण्ड में आए और एक साथ धावा बोला। ऐसे में आशंका बनी है कि इसमें कच्छा बनियान गिरोह का हाथ हो सकता है। अब स्थिति यह हो गई है रात को लोग पहरा देने लगे हैं।
दरअसल लूणी तहसील के भटिण्डा गांव में रहने वाले कन्हैयालाल पालीवाल पुत्र खेमराज पालीवाल 6 फरवरी की रात को अपने परिवार सहित घर पर ही थे। इतने में देर रात को मोहल्ले में चोर चोर चिल्लाने की आवाज पर परिवार के लोग बाहर आ गए। पता लगा कि मोहल्ले में रहने वाले अमराराम के मकान में चोर घुसे थे। तब कुछ देर बाद कन्हैयालाल वापिस अपने घर में लौटे तो कमरें में रखे दो बक्सों के ताले टूटे मिले। चोरों ने उनके घर से 2.60 लाख की नगदी, सोने की 70 ग्राम ढाळी,सोने की अंगूठी,पायजेब की जोडिय़ां,कंदोरा, कड़े आदि चोरी कर ले गए। क्षेत्र में रहने वाले लूणाराम के मकान से नगदी ले गए। इसके अलावा अमराराम और केसरराम के मकान में सेंध का प्रयास किया गया।

यह भी पढ़ें – श्रीरिकतेश्वर भैरूनाथ मंदिर में ब्रह्मलीन महेशानंद गिरी स्मृति भवन का लोकार्पण

कच्छा बनियान का गिरोह का संदेह
इस घटना से प्रतीत हो रहा है कि झुण्ड में आए नकबजन कच्छा बनियान गिरोह वाले हो सकते हैं। यह लोग रात के समय में झुण्ड के साथ आते हैं। पांच सात लोग एक साथ नकबजनी करते हैं। गत दिनों बासनी, विवेक विहार आदि थाना क्षेत्रों मेें भी नकबजनियां हुई हैं। कच्छा बनियान गिरोह को लेकर पुलिस ने आमजन से भी पहचानने के फोटो जारी किए थे। मगर अब तक उनका सुराग हाथ नहीं लग पाया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews