संवित संकीर्तन से सराबोर सूर्यनगरी

भगवान विष्णु के 1008 नामावली से हो रही अर्चना

जोधपुर,संवित संकीर्तन से सराबोर सूर्यनगरी। पवित्र पुरषोत्तम मास में संत ईश्वरानंद गिरि के शिष्यों द्वारा जोधपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रत्येक शाम को संवित संकीर्तन चल रहा है जिसमे श्रीमद भगवदगीता व विष्णुसहस्रनाम पाठ के साथ भगवान विष्णु की मालपुओं से अर्चना की जा रही है। वरिष्ठ संवित साधक नटवर व्यास, कमलेश पणिया,महेश हर्ष,शेखर थानवी,अग्निहोत्री पंडित नवरतन व्यास,राजेंद्र जोशी और विनोद कल्ला के साथ अनेक साधक प्रतिदिन शाम को जोधपुर शहर के विभिन्न स्थानों, सार्वजनिक मंदिरों में सामूहिक रूप से भगवान विष्णु की आराधना व संकीर्तन कर रहे हैं।

पढ़ें पूरी कहानी – पहले पत्नी का गला घोंटा फिर बेटी का,बाद पेट्रोल छिडक़ कर लगा दी आग

पुरुषोत्तम मास सत्संग समिति के तरुण व्यास और शरद जोशी ने बताया कि स्वामी नारायण गिरि की प्रेरणा तथा संवित साधनायन संस्थान की अध्यक्ष रानी उषा देवी के निर्देशन में पूरे मास सामूहिक संकीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। शैलेश व्यास और शिवकुमार पुरोहित ने बताया कि संवित संकीर्तन का शुभारंभ सर्व प्रथम दीप प्रज्ववलन से होता है। उसके बाद मंगलाचरण, प्रथम पांच शांति मंत्र,श्रीसुक्तम, श्रीपुरुषसुक्त,गीता पंचोदशम अध्याय का सामूहिक पाठ तथा उसके बाद संकल्प लेकर श्रीविष्णु सहस्त्र नामावली का पाठ और भगवान विष्णु की 33 मालपुओं से पुरषोत्तम मास 33 नाम अर्चना हो रही है। उसके बाद संवित संकीर्तन,ओम जय जगदीश हरे आरती,कोटि कोटि गुरु आरती, कर्पूर आरती,शांति मंत्र व पुष्पाञ्जलि के साथ सत्संग पूर्ण होता है। इस संकीर्तन में शहर के अनेक नागरिक भी भाग ले रहे हैं। रितंबरा वशिष्ठ, त्रिपुरा वशिष्ठ,शरद जोशी,नटवर व्यास,जगदीश पुरोहित,नरेंद्र पुरोहित, गुंजन पुरोहित,श्यामकीशन बोहरा, राजेश कल्ला,सामूहिक संकीर्तन कर रहे हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews