कॉमनवेल्थ में कांस्य पदक विजेता रेलकर्मी यशवीर सिंह सम्मानित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कॉमनवेल्थ में कांस्य पदक विजेता रेलकर्मी यशवीर सिंह सम्मानित। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश और भारतीय रेलवे का गौरव बढ़ाने वाले उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में कार्यरत वाणिज्य सह टिकट क्लर्क यशवीर सिंह का गुरुवार को उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने सम्मान किया।

32 हजार 284 नशीली गोलियां जब्त शातिर तस्कर गिरफ्तार

महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने सीसीटीसी यशवीर सिंह को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रेलवे को अपने ऐसे प्रतिभाशाली कर्मचारियों पर गर्व है,जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का तिरंगा शान से लहरा रहे हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि यशवीर सिंह भविष्य में भी देश और रेलवे का नाम रोशन करते रहेंगे। इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे खेलकूद संघ के अध्यक्ष एवं प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी राजीव सिंह,संघ के सचिव अनुज तायल तथा मुख्यालय के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026