छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर एबीवीपी का हंगामेदार प्रदर्शन

  • पुलिस से नोकझोंक -कुलपति कार्यालय के गेट पर चढ़े
  • रास्ता जाम किया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर एबीवीपी का हंगामेदार प्रदर्शन। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी आह्वान पर गुरुवार को जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

32 हजार 284 नशीली गोलियां जब्त शातिर तस्कर गिरफ्तार

प्रदर्शन के दौरान परिषद कार्यकर्ताओं ने छात्रसंघ चुनाव शीघ्र कराने की मांग उठाते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ता और छात्र कार्यालय के प्रवेश द्वार पर चढ़ गए। उन्होंने वहां रास्ताजाम भी किया। इसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ता जबरन परिसर के अंदर दाखिल हो गए और काफी देर तक नारेबाजी करते रहे।
प्रदर्शनकारी छात्रों ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार को बंद कर दिया, जिससे कार्यालय के अंदर मौजूद अधिकारी, कर्मचारी और अन्य लोग बाहर नहीं जा पाए।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब गेट खुलवाने की कोशिश की, तो पुलिसकर्मियों और छात्रों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की भी हुई। धक्का-मुक्की के बाद एबीवीपी कार्यकर्ता वहीं मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए और विश्वविद्यालय के कुलपति (कुलगुरु) को मौके पर बुलाकर उनसे ही बातचीत करने की मांग पर अड़ गए।

इस दौरान जब विश्वविद्यालय के कार्यवाहक रजिस्ट्रार छात्रों से समझाइश और बातचीत करने के लिए पहुंचे,तो प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने उनसे बातचीत करने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कार्यालय के बाहर रास्ताजाम भी किया।

एबीवीपी पदाधिकारियों ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और लंबे समय से चुनाव नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को अपने प्रतिनिधि चुनने का अवसर नहीं मिल रहा है। उन्होंने सरकार एवं विश्वविद्यालय प्रशासन से शीघ्र छात्रसंघ चुनाव की घोषणा करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान जीवन सिंह उदावत सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे। पुलिस बल भी एहतियात के तौर पर केंद्रीय कार्यालय परिसर में तैनात रहा।

यह है प्रमुख मांगें
एबीवीपी की प्रमुख मांग छात्रसंघ चुनावों की शीघ्र बहाली है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में समान अकादमिक कैलेंडर लागू कर प्रवेश,शिक्षण, परीक्षा,मूल एवं परिणाम निर्धारित समय सीमा में सम्पन्न करने, विश्वविद्यालयों में रिक्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक पदों पर नियमित नियुक्तियां करने,प्रदेश के समस्त राजकीय महाविद्यालयों में नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति करने और प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा के स्वतंत्र विभाग स्थापित कर विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की नियमित नियुक्ति करने की भी मांग है।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026