Doordrishti News Logo

मादक पदार्थ तस्करी का आरोपी सप्लायर 12 साल बाद गिरफ्तार

अफीम खरीदने का ग्राहक बन पुलिस की टीम ने मध्यप्रदेश के मंदसौर से दबोचा

जोधपुर,कमिश्नरेट की उदयमंदिर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी सप्लायर को 12 साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी मध्यप्रदेश का रहने वाला है। लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी। वह साल 2010 से एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार था। उसे पकड़ऩे के लिए पुलिस एमपी तक गई और ग्राहक बनकर संपर्क साधा। आखिरकार उसे दबोचा गया। उदयमंदिर थानाधिकारी अमित सिहाग ने बताया कि साल 2015 में दर्ज एनडीपीएस एक्ट में अफीम सप्लायर मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के वायड़ी नगर थानान्तर्गत भरड़ावद निवासी कासिम गहलोत उर्फ काछम पुत्र नूर मोहम्मद अजमेरी एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तारी के भय से फरार हो गया।

मादक पदार्थ के सप्लायर कासिम उर्फ कासम को पकड़ऩे के लिए कई बार पुलिस टीमों का गठन किया गया, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। उदयमंदिर थानाप्रभारी सियाग ने बताया है कि वांछित आरोपी की धरपकड़ के लिए एएसआई रामेश्वर लाल व कांस्टेबल सूरजाराम की टीम का गठन किया गया। टीम ने कड़ी मेहनत करते हुए वांछित मादक पदार्थ सप्लायर के मोबाइल नंबरों का ट्रेस करने के साथ ही उसके ठिकाने का पता लगाकर उससे संपर्क साधा और अफीम खरीदने का ग्राहक बन कर आखिरकार पुलिस टीम ने उसे मंदसौर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 12वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को पकड़ऩे में कांस्टेबल सुरजाराम की विशेष भूमिका रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

छह किलो अफीम का दूध व 6.95 लाख रुपए के साथ तस्कर गिरफ्तार

July 19, 2026

कोटा स्टेशन के पुनर्विकास के कारण ट्रेनें मार्ग परिवर्तित रहेगी

July 19, 2026

श्रीभादरिया लाठी स्टेशन पर दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ

July 19, 2026

हड़पसर-जोधपुर-सुपरफास्ट ट्रेन 7 ट्रिप रद्द

July 19, 2026

पीएम मोदी ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट टीम को दी बधाई

July 19, 2026

लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल का पदस्थापना समारोह संपन्न

July 19, 2026

एनआई एक्ट प्रकरणों के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 239 प्रकरणों का निस्तारण

July 19, 2026

विशेष अभियान के तहत लग्जरी/स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण

July 19, 2026

मारुति सुजुकी ने आईटीआई जोधपुर के 18 प्रशिक्षार्थियों को दिए लेटर ऑफ इंटेंट

July 19, 2026