300 किलो डोडा पोस्त का सप्लायर राजसमंद से गिरफ्तार
- आईपीएस पर फायरिंग और मादक पदार्थ तस्करी का मामला
- आईपीएस पर फायर करने वाला नहीं लगा हाथ
जोधपुर,300 किलो डोडा पोस्त का सप्लायर राजसमंद से गिरफ्तार।कमिश्ररेट की डांगियावास पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी की सप्लाई करने वाले एक शख्स को राजसमंद से गिरफ्तार किया है। मामला गत साल जुलाई का है और आईपीएस वी. आदित्य पर इस समय चार फायर किए गए थे। पुलिस ने वक्त घटना में एक क्रेटा कार से 300 किलो डोडा पोस्त के साथ दो लोगों को पकड़ा था। फायर करने वाला फरार हो गया था। जबकि सप्लायर को अब पकड़ा गया है। थाना अधिकारी मनोज परिहार ने बताया कि गत वर्ष जुलाई में आईपी एस बी.आदित्य मय टीम द्वारा थाना क्षेत्र में नाकाबंदी में एक क्रेटा कार को पकड़ा गया था। कार से पुलिस ने 300.05 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया था।
यह भी पढ़ें – 25-25 हजार के दो इनामी अपराधी गिरफ्तार
तब दो युवकों पाली जिले के शिवपुरा भाणियां निवासी फूसाराम एवं राकेश विश्नोई को गिरफ्तार किया गया था। मगर एक आरोपी सुरेंद्र सिंह ने आईपीएस पर फायरिंग कर फरार हो गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी बाद पता लगा कि डोडा पोस्त की सप्लाई यह लोग राजसमंद के कांकरोली स्थित बंजारा बस्ती तेजपुरा के बद्री उर्फ बादर पुत्र बिहारीलाल से लेकर आए थे। पुलिस ने नामजद की तलाश आरंभ की और अब उसे गिरफ्तार कर लाया गया है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

